मनोरंजन

कही ये बातें, फिर धमाल मचाएगी डेविड-वरुण की जोड़ी

Mohammed Raziq
5 April 2024 12:39 PM IST
कही ये बातें, फिर धमाल मचाएगी डेविड-वरुण की जोड़ी
x
मुंबई : दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन ने गोविंदा के साथ मिलकर कई कमाल की कॉमेडी फिल्में बनाई जो सुपरहिट रहीं। अब डेविड बेटे वरुण धवन पर फोकस कर रहे हैं। दोनों ने 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' में अपना जादू चलाया था। यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों ने एक नए प्रोजेक्ट का एलान किया है। इसके लिए उन्होंने टिप्स फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। मेकर्स इस फिल्म को अगले साल रिलीज करने की उम्मीद कर रहे हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर इस प्रोजेक्ट को साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “डेविड धवन, वरुण धवन, टिप्स ने नई फिल्म के लिए हाथ मिलाया। वरुण धवन और निर्देशक डेविड धवन एक नए प्रोजेक्ट के लिए फिर से एक साथ आए हैं। हालांकि उन्होंने प्रोजेक्ट के टाइटल का खुलासा नहीं किया है। यह टिप्स फिल्म्स के रमेश तौरानी द्वारा निर्मित की जाएगी। मेकर्स ने इस एंटरटेनर फिल्म की रिलीज की तारीख भी तय कर दी है। यह फिल्म गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी
Next Story