मनोरंजन

विराट के कमरे में रात गुजारेगी सई, जलाएगी अपने पति का खून

Neha Dani
10 March 2022 8:58 AM GMT
विराट के कमरे में रात गुजारेगी सई, जलाएगी अपने पति का खून
x
आखिर में सई विराट को मना ली लेगी।

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में विराट का गुस्सा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। होश आने के बाद विराट लगातार अपने परिवार को नजरअंदाज कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ सई विराट को मनाने के लिए धरती आसमान एक करने के लिए तैयार है। नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा शर्मा (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) की कहानी में अब तक आपने देखा, होश में आने के बाद विराट अपने परिवार पर भड़क जाता है। विराट सई से भी बात करने से इनकार कर देगा।

विराट तो सई को पहचानने से भी इनकार कर देता है। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक नई ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) की कहानी में आगे आप देखेंगे, अश्विनी जबरदस्ती विराट को अपने साथ च्वहाण हाउस ले जाती है। सई विराट का ड्राइवर बन जाती है। लाख मिन्नतों के बाद भी विराट सई को माफी देने से इनकार कर देता है।
विराट के कमरे में एंट्री करेगी सई




विराट को हासिल करने के लिए पहले तो सई च्वहाण हाउस में एंट्री करेगी। घर में आते ही सई को भवानी के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। घर में आते ही सई विराट के कमरे में घुस जाएगी। विराट को अपने कमरे में देखकर विराट भड़क जाएगा। सई एक दोस्त की तरह विराट से बात करेगी। हालांकि विराट सई को पूरी तरह से नजरअंदाज करेगा। विराट और सई को साथ देखकर पाखी को जलन होने लगेगी।
विराट के साथ होली खेलेगी सई
जल्द ही सई विराट के साथ होली का जश्न मनाएगी। इस दौरान सई विराट को जमकर परेशान करेगी। होली के मौके पर सई विराट को मनाने के लिए खास प्लानिंग करने वाली है। आखिर में सई विराट को मना ली लेगी।
Next Story