मनोरंजन

सई को मिलेगा ट्रांसफर सर्टिफिकेट, विराट को जलाएगी पाखी

Tara Tandi
24 Sept 2021 10:44 AM IST
सई को मिलेगा ट्रांसफर सर्टिफिकेट, विराट को जलाएगी पाखी
x
टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में'

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आपने अब तक देखा कि खाने की टेबल पर एक बार फिर सई और पाखी की बहस होती है. जिसके बाद घरवाले सई को सुनाने लगते हैं. सई बार-बार कल से ऐसा नहीं होगा होने की बात कहेगी. सभी घरवाले सई के मुंह से ऐसी बातें सुनकर हैरान होंगे. शिवानी को सई की बातें सुनकर शक होता है.

सई को मिलेगा ट्रांसफर सर्टिफिकेट

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई के कॉलेज के डीन उसे रोकने की कोशिश करेंगे, लेकिन सई नहीं मानेगी. सई को कॉलेज से ट्रांसफर सर्टिफिकेट मिल जाएगा. दूसरी तरफ सभी घरवाले गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियों में लगे होंगे. सई से कॉलेज के डीन बार-बार नागपुर में ही रुकने की बात कहेंगे, जिस पर सई कहेगी कि वो इस बारे में जरूर सोचेगी. पुलकित भी उसे किराए का घर दिलाने की कोशिशों में जुट जाएगा.

विराट को जलाएगी पाखी

गणपति बप्पा की मूर्ति विराट घर पर लेकर आएगा और पाखी भागी-भागी जाएगी आरती उतारने के लिए लेकिन ऐन मौके पर अश्विनी सई को बुला लेगी. सई बड़े मन से विराट की पूजा करेगी. घर में गणपति विराजमान होंगे और एक बार फिर पाखी सई को ताना देगी. बात को संभालते हुए विराट मोदक बनाने की बात कहेगा. पाखी विराट को जलाने के लिए सम्राट के साथ पूजा में हिस्सा लेगी.

सई की चालाकी

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि देवयानी को सई के प्लान के बारे में पता चल जाएगा. लेकिन सई चालाकी से देवयानी का मुंह बंद करवा देगी. इतने में विराट कमरे में आ जाएगा और सई बड़ी चालाकी से बात छिपा लेगी.

Next Story