मनोरंजन

Sahil Anand ने किया पत्नी की पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान, फैंस हुए हैरान

Triveni
7 March 2021 5:56 AM GMT
Sahil Anand ने किया पत्नी की पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान, फैंस हुए हैरान
x
कोरोना काल में कई टीवी सितारे माता पिता बन चुके हैं। बीते कुछ महीनों में कई सितारों के घर पर किलकारियां गूंजी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | कोरोना काल में कई टीवी सितारे माता पिता बन चुके हैं। बीते कुछ महीनों में कई सितारों के घर पर किलकारियां गूंजी हैं। वहीं कुछ सितारे माता पिता बनने का इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2) में नजर आ चुके टीवी एक्टर साहिल आनंद का नाम भी शामिल हो गया है। कुछ समय पहले ही साहिल आनंद ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि जल्द ही वो पिता बनने वाले हैं। Also Read - Gangubai Kathiawadi: रिलीज से पहले Alia Bhatt की फिल्म के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन, लग रहे हैं ये आरोप

साहिल आनंद (Sahil Anand) की पत्नी राजनीत मोंगा (Rajneet Monga) प्रेग्नेंट हैं। साहिल आनंद ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में साहिल आनंद की पत्नी बेबी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए साहिल आनंद ने अपनी पत्नी पर जमकर प्यार बरसाया है। बता दें कि साहिल आनंद और उनकी पत्नी की ये तस्वीर बेबी शॉवर के दौरान ली गई है।
इस तस्वीर में साहिल आनंद और उनकी पत्नी पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। फैंस को साहिल आनंद और उनकी पत्नी का ये अंदाज बहुत पंसद आ रहा है। साहिल आनंद के चारों तरफ शानदार डेकोरेशन की गई है। साहिल आनंद और उनकी पत्नी के आसपास ढ़ेर सारे बलून्स और टैडी बीयर रखे दिख रहे हैं। Also Read - Exclusive!! Aashram की सफलता पर बोले Bobby Deol,बताया पापा धर्मेंद्र और भाई सनी देओल ने दिया था क्या सक्सेस मंत्र ?
जल्द ही साहिल आनंद की पत्नी अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ये खबर सामने आने के बाद से ही साहिल आनंद के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। फैंस बीते दिन से ही साहिल आनंद को पिता बनने की बधाईयां दे रहे हैं। यही वजह है जो साहिल आनंद की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। Also Read - Shweta Tiwari से लेकर Chahatt Khanna तक इन सितारों ने दूसरी शादी में भी झेला दर्द, दोबारा उजड़ गए घर
देखें साहिल आनंद की तस्वीर-

फैंस के साथ साथ टीवी सितारे भी साहिल आनंद को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस लिस्ट में करण पटेल, करण ग्रोवर, किश्वर मर्चेंट, आमना शरीफ, विकास गुप्ता, वाहबीज दोराबजी, अभिषेक कपूर का नाम शामिल है। बता दें कि साहिल आनंद और राजनीत ने साल 2011 में शादी की थी। शादी के 10 साल बाद साहिल आनंद पिता बनने जा रहे हैं।


Next Story