मनोरंजन

जुहू बीच पर चिल करते दिखे सहदेव दिर्दो, देखें वीडियो

jantaserishta.com
13 Aug 2021 8:27 AM IST
जुहू बीच पर चिल करते दिखे सहदेव दिर्दो, देखें वीडियो
x

सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार गाना गाकर फेमस हुए सहदेव दिर्दो इन दिनों अपने फेम को एन्जॉय कर रहे हैं. सहदेव दिर्दो का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें देशभर में फेम मिला. फेमस होने के बाद अब सहदेव दिर्दो मुंबई के जुहू बीच पर चिल कर रहे हैं.

सहदेव दिर्दो का अपने दोस्तों संग वीडियो और कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में आप सहदेव को जुहू बीच पर दोस्तों संग समय बिताते और स्टाइलिश पोज करते देख सकते हैं.
सहदेव दिर्दो अपने दोस्तों के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके परिवार को भी देखा जा सकता है. सहदेव बीच पर क्रिकेट खेल रहे हैं और समंदर के सामने पोज कर रहे हैं.


बता दें कि कुछ समय पहले सहदेव दिर्दो का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह बचपन का प्यार गाने को स्कूली अंदाज में गए रहे थे. वीडियो बनाया भी सहदेव के स्कूल में गया था, जहां वह अन्य बच्चों संग दिख रहे थे.
यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही लोगों को पसंद आने लगा था और देखते देखते ही वायरल भी हो गया. तभी से सहदेव दिर्दो के चर्चे हर तरफ होने लगे हैं. वह इंटरनेट के यंग सेंसेशन में से एक बन चुके हैं. अब सहदेव के पीछे पैपराजी घूमती है.


इतना ही नहीं सहदेव दिर्दो के वीडियो एक वायरल होने के बाद बॉलीवुड रैपर बादशाह ने सिंगर आस्था गिल के साथ मिलकर इसका रीमेक भी बनाया है, जिसमें रैप किया गया है. यह रैप सॉन्ग रिलीज हो चुका है और फैंस को पसंद आ रहा है.
इस गाने में बादशाह ने सहदेव दिर्दो के साथ काम किया है. गाने के वीडियो में बादशाह और आस्था फनी विग पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं सहदेव मस्तीभरा डांस कर रहे हैं

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story