मनोरंजन

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, मासूमियत और फैशन से कई एक्ट्रेस को देती है मात, तस्वीरों से देखें अंदाज

jantaserishta.com
18 Feb 2021 1:20 PM IST
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, मासूमियत और फैशन से कई एक्ट्रेस को देती है मात, तस्वीरों से देखें अंदाज
x

फिल्मी सितारों की स्टार डॉटर्स खूब लाइमलाइट में रहती हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे क्रिकेटर की बेटी से मिलाने जा रहे हैं जिसे क्रिकेट का भगवान कहा जाता है. आज जिससे हम आपको मिलने जा रहे हैं वो हैं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर.




सारा तेंदुलकर की उम्र 23 साल है. सारा यूं तो लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं लेकिन जब भी परिवार के साथ किसी इवेंट में दिखाई देती हैं तो उनकी मासूमियत और फैशन स्टेटमेंट के खूब चर्चे होते हैं.


बता दें कि सारा लंदन में पढ़ाई करती हैं. और सारा अपने पूरे परिवार के साथ साथ दोस्तों के भी बेहद क्लोज हैं.


सारा इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं और उनके 1.2 मिलियन फोलोअर्स हैं.


सारा की बिना लाइमलाइट के ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं. वहीं उनके पोस्ट पर भी लाखों लाइक और कमेंट आते रहते हैं.


तमाम फैंस का और यहां तक की सारा का भी मानना है कि वो अपने हू-ब-हू अपने पापा सचिन तेंदुलकर जैसी दिखती हैं. सारा को खुद को अपने पापा की हमशकल भी मानती हैं.


सारा को पार्टी करने के साथ साथ प्रकृति के बीच रहना भी काफी पसंद है.बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर सारा के छोटे भाई हैं. सारा और अर्जुन की बॉन्डिंग इतनी क्यूट है कि सारा इंस्टाग्राम पर भी छोटे भाई की खूब खिंचाई करती हैं.


कुछ समय पहले सारा ने ये फैमिली फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'पता नहीं ये अपनी हाइट कहां से लाया है कही इसे हमने गोद तो नहीं लिया.' सारा तेंदुलकर का इंस्टाग्राम देखने के बाद साफ है कि वो फैशन फ्रीक हैं.इसके साथ ही सारा को सबसे ज्यादा ब्लैक आउटफिट्स पसंद हैं.


अक्सर तमाम इवेंट्स में सारा अपनी फैमिली के साथ शिरकत करती दिखाई देती हैं. तस्वीरों देखने के बाद तो साफ है कि सारा काफी ग्लैमरस हैं. इसके साथ ही उन्हे अपने दोस्तों के साथ वैकेशन का भी खासा शौक है.सारा के फैशन के साथ साथ सोशल मीडिया यूजर्स उनकी मासूमियत पर भी दिल हार बैठते हैं.




वहीं सारा के करियर की बात करें तो फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं हैं. हालांकि सारा फिलहाल पढ़ाई पूरी कर रही हैं. सभी तस्वीरें सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई हैं.










jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story