मनोरंजन
सबा खान ने शेयर की सैफ और सारा की बेहद पुरानी तस्वीर, एक्टर की गोद में बैठे नजर आए नन्हे इब्राहिम
Rounak Dey
18 Jan 2022 4:59 PM IST

x
सबा अक्सर परिवार से जुड़ी पुरानी यादें शेयर करती रहती है।
एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा अली खान परिवार की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सबा ने सैफ, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।
तस्वीर में सैफ व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। माथे पर रूमाल बांधा हुआ है। एक्टर काफी यंग लग रहे हैं। सैफ के साथ सारा भी नजर आ रही है। सैफ ने इब्राहिम को गोद में उठाया हुआ है। सारा और इब्राहिम काफी छोटे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए सबा ने लिखा- पोजर। इसके बाद सबा ने कैमरा आइकॉन बना रखा है और उसके बाद मैं..लिखा हुआ है। जिससे साफ है कि यह तस्वीर उन्होंने ही ली है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें सैफ और सोहा परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। वहीं सबा दिल्ली में रहती है। पूरा परिवार मिलकर हरियाणा में पटौदी पैलेस में छुट्टियां मनाने जाते रहते हैं। सबा अक्सर परिवार से जुड़ी पुरानी यादें शेयर करती रहती है।
Next Story





