मनोरंजन

सबा खान ने रचाई जोधपुर में शादी, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें

jantaserishta.com
22 Aug 2025 4:45 PM IST
सबा खान ने रचाई जोधपुर में शादी, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
x
मुंबई: 'बिग बॉस 12' फेम और अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जीतने वाली सबा खान ने शादी कर ली है। अभिनेत्री ने जोधपुर में एक निजी समारोह में निकाह किया। इस खास मौके पर परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए।
सबा खान के जीवनसाथी वसीम नवाब एक व्यवसायी हैं और जोधपुर के नवाब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सबा की बहन सोमी खान भी उनके साथ बिग बॉस सीजन-12 में नजर आई थीं। वह भी उनकी शादी के समारोह में मौजूद थीं।
गौरतलब है कि सोमी ने भी कुछ महीने पहले ही आदिल खान के साथ शादी की थी। सबा खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कुछ दुआएं चुपचाप कबूल हो जाती हैं। दिल से शुक्रिया। मैं आप सबके साथ अपने निकाह की खुशी बांट रही हूं। जिस लड़की को आपने 'बिग बॉस' में प्यार दिया, आज वह एक नई जिंदगी की शुरुआत कर रही है। दुआओं और प्यार की दरकार है।"
सबा के पोस्ट करते ही फैंस और शुभचिंतकों ने तुरंत अपनी प्रतिक्रियाएं दी। कई यूजर्स उन्हें 'हार्ट' और 'फायर' के इमोजी कमेंट सेक्शन में शेयर कर रहे हैं। सबा की बहन सोमी ने उनके पोस्ट में कमेंट किया, "दोनों को बधाई हो। मेरी प्यारी सबा, तुम्हें हमेशा दुनिया की सारी खुशियां मिलें, और जीजू अब आप हमारे परिवार का हिस्सा बन गए हैं। आप दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हो, बिल्कुल परफेक्ट जोड़ी है।"
एक यूजर ने लिखा, "माशाल्लाह, बधाई हो।" एक और यूजर ने लिखा, "आप दोनों का जीवन प्यार, खुशियों और एक-दूसरे का साथ देने से भरा रहे।" अन्य यूजर ने लिखा, "शादी मुबारक हो।"
अपनी खुशी साझा करते हुए सबा ने कहा, "शादी मेरे जीवन का एक खूबसूरत चैप्टर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अपने सपनों से पीछे हट रही हूं। मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम जारी रखूंगी और साथ ही अपने बिजनेस पर भी ध्यान दूंगी। दोनों को बैलेंस करना मेरे लिए रोमांचक है।" सबा की यह नई शुरुआत उनके फैंस के लिए खुशी का मौका है, और हर कोई उन्हें आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story