
x
Entertainment मनोरंजन : सबा इब्राहिम, जिन्होंने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया, ने अपने बच्चे का नाम का ऐलान कर दिया है। उसकी फोटो भी शेयर की है। 22 मई को कपल ने पहले बच्चे का स्वागत किया था। और नामकरण किया है।
शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने 22 मई को बेटे को जन्म दिया था। जबां एक्ट्रेस स्टेज 2 लिवर कैंसर स जूझ रही थीं। वहीं दूसरी तरफ उन्हें खुशियों की सौगात भी मिली थी। अब नई नवेली मां ने अपने बच्चे का नाम दुनिया को अनोखे अंदाज में बता दिया है। यूट्यूब के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी सबा ने बेटे की झलक के साथ उसके नाम का ऐलान किया है। आइए बताते हैं क्या है उसका मतलब।
सबा इब्राहिम का कुछ साल पहले मिसकैरेज हो गया था। वह शादी के कुछ समय बाद मां बनने का सुख पाने वाली थीं लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। मगर अब उन्होंने बेटे को जन्म दिया। पहले बच्चे के रूप में उसका स्वागत किया। हालांकि दीपिका कक्कड़ के कारण वह इस खुशी को सेलिब्रेट नहीं कर पाई हैं। क्योंकि उनका ऑपरेशन हुआ है और वह अस्पताल में हैं। मगर कुछ रस्में कर ली हैं और नामकरण भी हो गया है।
सबा इब्राहिम के बेटे का नाम और मतलब : सबा इब्राहिम ने व्लॉग में फैंस को बताया कि वह बकरीद के मौके पर ही बेटे का नाम बताने वाले थे लेकिन माता-पिता मौदहा जा रहे थे इसलिए वह नहीं बता पाए। मगर अब बताया है कि उसका नाम 'हैदर' रखा है। इस नाम का मतलब होता है, 'शेर।' यह अरबी मूल का एक नाम है, जो शक्ति, साहस और बहादुरी का प्रतीक है। इस्लामी परंपरा में, हैदर नाम को अक्सर पैगंबर मुहम्मद के चचेरे भाई और दामाद अली इब्न अबी तालिब से जोड़ा जाता है। अली को उनकी बहादुरी के लिए बहुत सम्मान दिया जाता है।
सबा इब्राहिम के बेटे के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स : सबा इब्राहिम ने व्लॉग में बताया कि उन्होंने और उनके पति खालिद ने मुहर्म के दौरान उन्होंने दुआ की थी और ऐसा सोचा था कि वह बेटे का नाम हैदर रखेंगे। उनके गांव मौदहा में माना जाता है कि मुहर्म के दौरान जो दुआ मांगो को पूरी होती है और उन्हें लगता है कि ये उनकी दुआ कुबूल हुई है। बता दें कि सबा ने बेटे का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया है। जिसके 3,678 फॉलोवर्स हो गए हैं।
Tagsसबा इब्राहिमबेटेझलकनामबेहदखासsaba ibrahimsonglimpsenameveryspecial जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





