मनोरंजन

रिलेशनसिप में हैं सबा-ऋतिक, 17 साल छोटी सबा आजाद के प्यार में ऋतिक रोशन, रिलेशनशिप हुआ कन्फर्म

jantaserishta.com
12 May 2022 7:49 PM IST
रिलेशनसिप में हैं सबा-ऋतिक, 17 साल छोटी सबा आजाद के प्यार में ऋतिक रोशन, रिलेशनशिप हुआ कन्फर्म
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बज बनाए हुए हैं. पहली जब जब दोनों डिनर डेट पर साथ में स्पॉट हुए थे, तभी से फैन्स दोनों की इंस्टाग्राम पोस्ट्स को देखकर खुश हो रहे हैं. इस उम्मीद में हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएं. हाल ही में सबा आजाद ने एक कॉमेंट के साथ कहीं न कहीं ऋतिक रोशन संग अपना रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म कर दिया है.

दरअसल, सबा आजाद को उनके नए प्रोजेक्ट की बधाई देते हुए कॉमेंट किया. सबा आजाद ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अगली फिल्म की घोषमा की थी. फिल्म का नाम है 'मिनिमम'. यह एक शर्णार्थी इंडियन ड्रामा फीचर है. जैसे ही सबा आजाद ने यह पोस्ट शेयर की, ऋतिक रोशन ने कॉमेंट कर लिखा, "हा हा, तुम इसमें शानदार नजर आओगी ऊई, ऊई!" इसपर सबा आजाद ने रिप्लाई किया, "हा हा, फिंगर्स क्रॉस्ड मॉन अमॉर (मेरे प्यार)."
सबाज आजाद ने नए प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए लिखा, "मेरा अगला प्रोजेक्ट इन जेम लोगों के साथ है. आज हम वैरायटी का हिस्सा बने हैं. सबा आजाद, नमित दास, गीतांजलि कुलकर्णी, रुमाना, हम सभी 'मिनिमम' का हिस्सा होंगे. बेलजियम के शर्णार्थी इंडियन ड्रामा पर यह आधारित है. इसे प्लटून वन फिल्म्स और इलानार फिल्म्स दोनों मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. शीलादित्य बोरा और राधिका लावू भी इसे प्रोड्यूस करेंगे. फिल्म की शूटिंग जून 2022 में शुरू होगी. रूमाना का यह डायरेक्टोरियल डेब्यू है. यह एक इंटरनेशनल ड्रामा फिल्म होगी."
ऋतिक रोशन और सबा आजाद, दोनों में से किसी ने भी अपना रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म नहीं किया था. फैन्स केवल दोनों को आउटिंग्स पर साथ स्पॉट करते थे. हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पर स्पॉट करते थे. उसी से दर्शकों ने अंदाजा लगाया था कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कई चीजें हैं जो चल रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story