
x
Mumbai (Maharashtra) [India] मुंबई (महाराष्ट्र) [भारत], 14 अप्रैल: साउंड गियर प्रोडक्शंस ने मुंबई में डबल सेलिब्रेशन मनाया। मौका था इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बने म्यूजिक वीडियो "साथ तेरा" की सफलता का जश्न मनाने का, इस गाने ने सभी प्लेटफॉर्म पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं। साथ ही, साउंड गियर प्रोडक्शंस ने इस मौके पर अपना ऑफिशियल यूट्यूब और इंस्टाग्राम चैनल लॉन्च किया और हिंदी सिनेमा के "डीजीपी कश्मीर" की घोषणा की।
गौरतलब है कि जी म्यूजिक से रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो "साथ तेरा" में सत्या ठाकुर, इम्तियाज भट और सिमरत के ने एक्टिंग की है, जबकि इसके सिंगर और लिरिक्सिस्ट भी सत्या ठाकुर ही हैं और उन्होंने ही इस गाने को कंपोज भी किया है। म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर इम्तियाज भट हैं।
यहां मेहमानों और मीडिया को बड़े पर्दे पर यह खूबसूरत म्यूजिक वीडियो दिखाया गया जिसकी सभी ने सराहना की। गाने में कश्मीर की खूबसूरत वादियों को कमाल का एक्सप्लोर किया गया है। सत्या ठाकुर ने अपने लुक और एक्टिंग से प्रभावित किया है जबकि डायरेक्टर इम्तियाज भट ने भी शानदार अभिनय किया है। उन्होंने विलेन के रोल में जान डाल दी है। म्यूजिक वीडियो के क्लाइमेक्स में उनका डायलॉग बेहतरीन है "चाहने वालों को कैसे मिटा दूं, मैंने भी तो किसी को चाहा था।" उन्होंने कहा कि यह गाना प्यार का संदेश देता है और इसका रिस्पॉन्स कमाल का है।
इस मौके पर सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म "डीजीपी कश्मीर" की घोषणा की गई। इसके निर्देशक इम्तियाज भट होंगे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में कश्मीर के पुलिसकर्मियों को सकारात्मक रूप में दिखाया जाएगा। इसमें मुख्य अभिनेता सत्या ठाकुर होंगे जबकि प्राची एसोसिएट डायरेक्टर और अभिनेत्री भी होंगी। इस फिल्म में एक छोटी बच्ची की भी अहम भूमिका होगी। इसकी शूटिंग 20 अप्रैल 2025 से कश्मीर में शुरू होगी और 26 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। निर्देशक इम्तियाज भट फिल्म "डीजीपी कश्मीर" में मुख्य खलनायक की भूमिका भी निभाएंगे। उन्होंने विषय पर काफी रिसर्च के बाद स्क्रिप्ट फाइनल की है। बाकी कलाकारों के नाम भी जल्द ही सामने आएंगे।
Tags"साथ तेरा"संगीत"with you"musicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





