मनोरंजन

रूपम भरनारिया का शो से सफर खत्म, शो को मिले टॉप 11 सिंगर

Rounak Dey
28 Nov 2022 5:33 AM GMT
रूपम भरनारिया का शो से सफर खत्म, शो को मिले टॉप 11 सिंगर
x
अनुष्का पात्रा, देवोष्मिता रॉय, सेंजुती दास, बिदिप्ता चक्रवर्ती, काव्या लिमये और सोनाक्षी कर हैं।
Indian Idol 13 : टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' (Indian Idol 13) इन दिनों लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। शो के रविवार वाले एपिसोड में मशूहर डायरेक्टर सुभाष घई पहुंचे थे। इस दौरान सुभाष घई के प्रोडक्शन हाउस मुक्ता को सेलिब्रेट किया। 'इंडियन आइडल 13' के सभी कंटेस्टेंट ने सुभाष घई की फिल्मों के गाने गाए। शो के टॉप 12 कंटेस्टेंट में एक का सफर खत्म हो गया है। इस तरह से अब शो में टॉप 11 कंटेस्टेंट बचे हैं। आइए जानते हैं कि शो से कौन सा कंटेस्टेंट बाहर हो गया है।
रूपम भरनारिया का शो से सफर खत्म
'इंडियन आइडल 13' के लेटेस्ट एपिसोड 12 कंटेस्टेंट ने अपनी गायकी का परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने जजों हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलाली सहित गेस्ट जज सुभाष घई को इम्प्रेस किया। वहीं, 'इंडियन आइडल 13' के रविवार वाले एपिसोड में दिखाया गया कि अनुष्का पात्रा, चिराग कोतवाल और रूपम भरनारिया जजों को वोटिंग के हिसाब से बॉटम 3 में रहे। वहीं, रुपम भरनारिया को जनता से कम वोट दिए। इस तरह से रुपम भरनारिया का शो से सफर खत्म हो गया है।
सुभाष घई ने शेयर किए कई अनसुने किस्से
सुभाष घई ने 'इंडियन आइडल 13' पर अपनी फिल्मों के कई किस्से शेयर किए। इस दौरान उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस मुक्ता के बारे में बताया है। सुभाष घई ने बताया कि मुक्ता उनकी पत्नी का नाम है और उनके नाम पर अपना प्रोडक्शन हाउस खोला था। इस दौरान उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा, रीना रॉय, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर सहित तमाम स्टार्स के साथ काम करने का अनुभव बताया।
'इंडियन आइडल 13' के टॉप कंटेस्टेंट
'इंडियन आइडल 13' में संचारी सेनगुप्ता के बाहर होने जाने से टॉप 11 कंटेस्टेंट बचे हैं। इन कंटेस्टेंट में ऋषि सिंह, नवदीप वडाली, शिवम सिंह, चिराग कोतवाल, विनीत सिंह, अनुष्का पात्रा, देवोष्मिता रॉय, सेंजुती दास, बिदिप्ता चक्रवर्ती, काव्या लिमये और सोनाक्षी कर हैं।
Next Story