मनोरंजन

रुपाली गांंगुली ने जन्मदिन पर शेयर किया खास वीडियो, बनीं राधा

Rani Sahu
5 April 2022 7:01 PM GMT
रुपाली गांंगुली ने जन्मदिन पर शेयर किया खास वीडियो, बनीं राधा
x
टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) आज एक साल और बड़ी हो गई हैं

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) आज एक साल और बड़ी हो गई हैं। फैंस की चहेती अनुपमा (Anupamaa fame Rupali ganguly 45th birthday) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। ये दिन जितना उनके लिए खास हैं, उतना ही उनके फैंस के लिए भी खास है। सोशल मीडिया पर आज फैंस की ओर से अनुपमा को रियल बर्थडे की ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। ऐसे में खुद रुपाली गांगुली ने भी अपने फैंस को एक खूबसूरत सा तोहफा दिया है। 'अनपुमा' अका रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पूरी तरह से सजी धजी नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly Video) को लाल और हरे रंग के लहंगे में सजे हुए देखा जा सकता है। गले में हार में, माथे पर मांगटीका और नाक में नथ पहने रुपाली गांगुली राधा बनी हुई और अपने मनमोहना कृष्णा को याद कर रही हैं। बेहद हसीन और खूबसूरत दिख रहीं रुपाली इस वीडिोय में अपनी अदाओं से फैंस को घायल कर रही हैं। इस हसीन वीडियो (Anupamaa Viral Video) के साथ रुपाली ने कैप्शन दिया है, 'आभारी और धन्य !! आपके सभी सुंदर संदेशों, संपादनों और दयालु शब्दों के लिए आप में से प्रत्येक को धन्यवाद.. मैं आप सभी के प्यार से अभिभूत हूं'।
वीडियो पर फैंस भी दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। कुछ ही देर में इंस्टाग्राम वर्ल्ड में इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। 21 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो पर लाइक बटन प्रेस कर प्यार बरसाया है, साथ ही कमेंट बॉक्स भी में नेटिजेंस अपनी चहेती अनुपमा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।


Next Story