मनोरंजन

शरमन जोशी की मौत की उड़ी अफवाह, कई बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में उड़ी हैं झूठी खबरें

Neha Dani
6 Aug 2022 4:54 AM GMT
शरमन जोशी की मौत की उड़ी अफवाह, कई बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में उड़ी हैं झूठी खबरें
x
शरमन की बहन मानसी जोशी भी टीवी एक्ट्रेस हैं और उनकी शादी एक्टर रोहित रॉय से हुई है।

अक्सर कई बार सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के मौत की अफवाहें फैलती रहती हैं। पिछले दिनों दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा के निधन की अफवाहें सामने आई थीं जिसके बाद एक्टर ने खुद सामने आकर सफाई दी थी। अब प्रेम चोपड़ा के दामाद शरमन जोशी की मौत की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

बॉलीवुड में 'रंग दे बसंती', 'गोलमाल' और '3 इडियट्स' जैसी पॉप्युलर फिल्मों में काम कर चुके Sharman Joshi की मौत की अफवाह अचानक सोशल मीडिया पर फैलने लगी। इसके बाद लोग शरमन के बारे में सर्च करने लगे। शरमन पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ है। इससे पहले शरमन के फादर इन लॉ प्रेम चोपड़ा की मौत की अफवाहें फैलने लगी थीं। इसके बाद प्रेम चोपड़ा ने खुद बताया था कि वह एकदम ठीक हैं।
नागपुर में जन्मे शरमन जोशी गुजराती एक्टर अरविंद जोशी के बेटे हैं। गुजराती थिएटर से शुरुआत करने वाले शरमन ने साल 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' से फिल्मों में एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद शरमन ने स्टाइल, रंग दे बसंती, गोलमाल, लाइन इन अ मेट्रो, ढोल, 3 इडियट्स, हेट स्टोरी 3, मिशन मंगल जैसी कई पॉप्युलर फिल्मों में काम किया है। शरमन जोशी ने केवल 21 साल की उम्र में प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी कर ली थी। शरमन की बहन मानसी जोशी भी टीवी एक्ट्रेस हैं और उनकी शादी एक्टर रोहित रॉय से हुई है।

Next Story