मनोरंजन

Amitabh Bachchan की मौत की अफवाह से फिर हिला इंटरनेट

Soni
11 March 2022 10:50 AM IST
Amitabh Bachchan की मौत की अफवाह से फिर हिला इंटरनेट
x

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक पोस्टर इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनकी मौत हो गई है। किसी खुराफाती फैन द्वारा बनाया गया यह झूठा पोस्टर देखकर फैंस चिंतित हो उठे हैं और लगातार बिग बी को ट्विटर पर टैग करके पोस्ट लिख रहे हैं। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर फैल रही ये अफवाह करोड़ों लोगों को चिंतित कर रही है क्योंकि सभी उनसे बेशुमार प्यार करते हैं।

इस पोस्टर पर सलमान खान (Salman Khan) को रोते हुए भी दिखाया गया है, जिस कारण भोले-भाले फैंस भरोसा करने को मजबूर हैं लेकिन बॉलीवुड लाइफ की टीम के हाथ लगी रिपोर्ट के अनुसार यह पोस्टर और इसमें दी गई जानकारी पूरी तरह से बेबुनियाद है। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार अमिताभ बच्चन पूरी तरह से ठीक हैं।

Next Story