मनोरंजन

फिल्म जय भीम के सीन पर बवाल, हिंदी बोल रहे शख्स को प्रकाश राज ने जड़ा थप्पड़, यूजर्स भड़के

jantaserishta.com
3 Nov 2021 12:06 PM IST
फिल्म जय भीम के सीन पर बवाल, हिंदी बोल रहे शख्स को प्रकाश राज ने जड़ा थप्पड़, यूजर्स भड़के
x

नई दिल्ली: 2 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर आई सूर्या की तमिल लीगल ड्रामा जय भीम विवादों में घिर गई है. टी जे Gnanavel के डायरेक्शन में बनी फिल्म में प्रकाश राज भी अहम रोल निभा रहे हैं. फिल्म के एक सीन पर जमकर बवाल हो रहा है. जहां प्रकाश राज ने हिंदी बोल रहे शख्स को थप्पड़ जड़ा. सोशल मीडिया पर ये सीन वायरल हो गया है. कई यूजर्स ने इस सीन पर आपत्ति जताई है.

विवादित सीन में एक शख्स हिंदी में बात कर रहा है तभी प्रकाश राज उसे जोर से थप्पड़ जड़ते हैं. फिर वो शख्स सवाल करता है कि क्यों उसे थप्पड़ मारा गया. जवाब देते हुए प्रकाश राज कहते हैं- तमिल में बोलो. फिल्म क्रिटिक रोहित जासवाल ने बताया कि कैसे ये सीन देखकर उनका दिल टूटा.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा- हम तमिल फिल्मों का इंतजार करते हैं. हम उन्हें सपोर्ट करते हैं. हम मेकर्स से अपील करते हैं कि फिल्म को पैन इंडिया के लिए रिलीज करें. और बदले में हमें और कुछ नहीं बस प्यार चाहिए. फिल्म देखने के बाद मेरा दिल टूट गया. एक्टर या किसी के खिलाफ कुछ नहीं लेकिन बुरा लगा. ऐसे सीन की जरूरत नहीं थी. उम्मीद है मेकर्स इसे हटा दें.
एक तरफ जहां थप्पड़ वाले सीन की आलोचना हो रही है. वहीं कुछ लोग विवादित सीन का बचाव करते भी दिखे. लोगों ने प्रकाश राज के किरदार की सराहना की है. मूवी जय भीम को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कमल हसन ने फिल्म और स्टारकास्ट और क्रू की जमकर तारीफ की है. सूर्या की उम्दा अदाकारी लोगों का दिल जीत रही है. रिलीज होते ही फिल्म सुर्खियां बटोर रही है.
जय भीम तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई है. ये फिल्म 1993 की सच्ची घटना पर आधारित है जहां जस्टिस के चंद्रू ने इसी तरह का केस लड़ा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story