मनोरंजन

"सामान" पर बवाल: अब इस एक्टर ने सलमान खान पर कही ये बड़ी बात

jantaserishta.com
22 Oct 2020 10:53 AM IST
सामान पर बवाल: अब इस एक्टर ने सलमान खान पर कही ये बड़ी बात
x

बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने मजाक में रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला को सामान कहकर बुलाया था. इस पर एक्ट्रेस ने तब तो हंसते हुए सलमान को ऐसा ना कहने को कहा था. लेकिन बाद में इसपर काफी बवाल हुआ. रुबीना को ये बात बेहद बुरी लगी. उन्होंने बिग बॉस से भी इसकी शिकायत की. वो पति को सामान कहकर बुलाए जाने पर इतनी नाराज हुईं कि शो छोड़ने को भी तैयार हो गईं. तब बिग बॉस ने रुबीना को समझाया.

सलमान खान के ह्यूमर पर करणवीर का कमेंट

अब एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा ने रुबीना दिलैक का सपोर्ट किया है. साथ ही करणवीर ने होस्ट सलमान खान के सेंस ऑफ ह्यूमर पर भी कमेंट किया है. करणवीर के मुताबिक, सलमान खान का ह्यूमर कभी कभी सही नहीं होता है. करणवीर बोहरा ने ट्वीट कर लिखा- बतौर एक्टर और बिग बॉस होस्ट सलमान भाई की शख्सियत का पूरा सम्मान करते हुए कहना चाहूंगा कि चाहे तुम छोटी सी गलती करो, आप उस पर हंसा जाना पसंद नहीं करोगे और पब्लिक में उसका मजाक बनाया जाना भी. मैं आपसे बेहद प्यार करता हूं सलीम खान साहब, सलमा-हेलन आंटी.



करणवीर ने लिखा- हम उन्हें सालों से जानते हैं. उनके लिए मेरे दिल में काफी सम्मान है. इसलिए ही मैंने बिग बॉस में सब कुछ स्पोर्टिंगली लिया था. ये मेरे संस्कार है कि बड़ों के सामने बहस ना करो. इस तरीके से मैं पला बढ़ा हूं. लेकिन मेरी पत्नी भी गलत नहीं थी जब उसने ओपन लेटर लिखा था.

करणवीर ने ट्वीट में लिखा- उसे वो लगा जो किसी भी पत्नी को अपने पति के लिए महसूस होता. अगर रुबीना दिलैक की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वो जायज है. मैं बिग बॉस बिल्कुल भी नहीं देख रहा हूं. लेकिन मैं सलमान भाई को बतौर शो का होस्ट पसंद करता हूं. ऐसा कभी कभार ही होता है जब मुझे उनका ह्यूमर थोड़ा सा सही नहीं लगता.

मालूम हो, सीजन 12 में सलमान खान ने कई बार करणवीर बोहरा के ड्रेसअप और लुक्स का मजाक उड़ाया था. जिससे करणवीर की पत्नी खासा नाराज भी हुई थीं. उन्होंने इसकी ओपन लेटर लिखकर निंदा की थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story