मनोरंजन

अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में मचा बवाल, इस वजह से लोगों ने की जमकर तोड़फोड़

Neha Dani
10 Dec 2022 2:28 AM GMT
अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में मचा बवाल, इस वजह से लोगों ने की जमकर तोड़फोड़
x
हालांकि बाद में अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस क्लिप को फर्जी बताया था।
Akshara Singh event in Jharkhand: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो 'कितने झूठे' सामने आया है, जिसमें वो एक्टर करण खन्ना के साथ जमकर रोमांस करती दिखाई दे रही हैं। इस गाने में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स दिए हैं। फैंस को ये सॉन्ग खूब पसंद आ रहा है। इस बीच अक्षरा सिंह को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि उनके एक इवेंट में लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की है। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी भी की है।
अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में मचा बवाल
दरअसल, बीते दिन अक्षरा सिंह का एक कार्यक्रम झारखंड के गढ़वा जिले में था, जिसका आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने करवाया था। इस समारोह में अक्षरा सिंह लेट से पहुंची थीं, जिस वजह से उनका कार्यक्रम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने नहीं कराया जा सका। मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया और वो चले गए। इसके बाद अक्षरा सिंह आईं और अपना कार्यक्रम शुरू कर दिया। लेकिन उनके लेट पहुंचने की वजह से लोगों में काफी गुस्सा था। जैसे ही अक्षरा सिंह स्टेज पर आईं लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कुछ लोग स्टेज के करीब आकर अक्षरा के साथ बदसलूकी करने लगे। अक्षरा को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और वो ये कार्यक्रम छोड़ कर चली गईं। बता दें कि लोगों ने इस दौरान जमकर हंगामा किया है। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
विवादों से हैं अक्षरा सिंह का गहरा नाता
बताते चलें कि अक्षरा सिंह आए दिन कोई न कोई विवाद में फंस जाती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लोगों ने उनका एमएमएस बताया था। इस वजह से उन्हें लोगों ने खूब ट्रोल किया था। हालांकि बाद में अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस क्लिप को फर्जी बताया था।

Next Story