मनोरंजन
रुबीना दिलाइक ने Holi पर किया 'बलम पिचकारी' गाने पर डांस, देखें वायरल Video
Shubhra Nandy
30 March 2021 8:00 AM IST

x
बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलाइक ने फैंस को अपने एक मजेदार वीडियो के माध्यम से होली की शुभकामनाएं दीं,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विनर रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने फैंस को अपने एक मजेदार वीडियो के माध्यम से होली की शुभकामनाएं दीं, जिसमें वो खुशी के मारे उछलती दिख रही हैं। रुबीना दिलाइक इस वीडियो में चेहरे पर गुलाल लगाए दिख रही हैं और उनकी आंखों पर चश्मा दिख रहा है। रुबीना दिलाइक ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरी तरफ से सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं दुआ करूंगी कि आपके हर पल में खुशियों का रंग मिल जाए और आपकी जिंदगी गुलजार हो जाए।'
Next Story





