मनोरंजन

रूबिना दिलैक हुईं पति संग हुई रोमांटिक, तो मुंह छुपाने लगे अभिनव शुक्ला, वायरल VIDEO

Shubhra Nandy
6 July 2021 2:17 PM IST
रूबिना दिलैक हुईं पति संग हुई रोमांटिक, तो मुंह छुपाने लगे अभिनव शुक्ला, वायरल VIDEO
x
रूबिना दिलैक टीवी की एक पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जिनके वीडियो आये दिन वायरल हो ही जाते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| रूबिना दिलैक टीवी की एक पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जिनके वीडियो आये दिन वायरल हो ही जाते हैं. उनके चाहने वालों को उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार होता है और जब रूबिना पोस्ट शेयर करती हैं तो वे इस पर जमकर प्यार लुटाते हैं. इसी क्रम में रूबिना ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो कि उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो में वे अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में रूबिना की मस्ती को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.


वीडियो को रूबिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें सबसे पहले वे 'ओ मेरे दिल के चैन' गाने पर एक्सप्रेशन देती नजर आती हैं. इसके बाद वीडियो में अभिनव शुक्ला भी दिखाई देते हैं, जो वीडियो बनता देख अपना मुंह छुपाने लगते हैं. रूबिना और अभिनव का यह क्यूट वीडियो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है और वे इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. वीडियो पर राहुल महाजन ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'ब्यूटीफुल कपल और मेरे बेस्ट फ्रेंड्स'. वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'इस तरह के क्यूट रूबिनव मोमेंट वार्निंग के साथ आने चाहिए. मेरा दिल एक साथ इतनी सारी क्यूटनेस नहीं ले सकता'.
बिग बॉस 14 की विनर हैं रूबिना दिलैक
रूबिना दिलैक के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 93 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. बता दें, रूबिना दिलैक टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं, जो 'छोटी बहू' और 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' जैसे टीवी शोज के लिए जानी जाती हैं. रूबिना बिग बॉस 14 की विनर भी रह चुकी हैं.


Next Story