मनोरंजन

बिकिनी में रुबीना दिलैक का दिखा सिजलिंग अवतार, 'बिग बॉस 14' की विनर ने शेयर किया पति के साथ वीडियो

Gulabi
30 Sept 2021 4:36 PM IST
बिकिनी में रुबीना दिलैक का दिखा सिजलिंग अवतार, बिग बॉस 14 की विनर  ने शेयर किया पति के साथ वीडियो
x
रुबीना दिलैक का दिखा सिजलिंग अवतार

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 14' की विनर रहीं रुबीना दिलैक इन दिनों मालदीव्स में हैं. वह अपनी पति और एक्टर अभिनव शुक्ला का बर्थडे (Abhinav Shukla Birthday) सेलिब्रेट करने के लिए उनके साथ गईं हैं. अभिनव शुक्ला का 27 सितंबर को 39वां जन्मदिन था. बर्थडे वेकेशन के लिए कपल ने मालदीव को चुना है. इस दौरान दोनों ने खूब मस्ती की और इसकी तस्वीरें रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है. यहां हम आपको रुबीना-अभिनव के मालदीव्स वेकेशन की तस्वीरें दिखा रहे हैं.

रुबीना दिलैक ने इन तस्वीरों के साथ अपनी फीलिंग भी फैंस के साथ शेयर की है. उन्होंने लिखा, 'मैं वेकेशन पर हूं, शायद आप मेरे साथ हो रहे कुछ पागलपन को सकते हैं.' रुबीना इन तस्वीरों में नियॉन ऑरेंज और ग्रीन बिकिनी में हैं. वह बीच पर एन्जॉय करती नजर आ रही हैं.

रुबीना दिलैक की मालदीव वेकेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
रुबीना दिलैक बीच पर समुद्र की लहरों के साथ मस्ती करते नजर आ रही हैं. उनके खुले बाल हवा में लहरा रहे हैं. रुबीना दिलैक बिकिनी में काफी सिजलिंग लग रही हैं. उनके चेहरे पर लंबी मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है. रुबीना दिलैक की मालदीव के बीच पर खूबसूरत पोज दे रही हैं. इस तस्वीर में वह बीच पर उछलते हुए नजर आ रही हैं.

Next Story