मनोरंजन

रुबीना दिलैक के कंधे में लगी चोट, फैंस परेशान

Nil dhankar
27 Feb 2022 12:33 PM IST
रुबीना दिलैक के कंधे में लगी चोट, फैंस परेशान
x

बिग बॉस 14 की विजेता और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. रुबीना इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. वह नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. इसी दौरान रुबीना को कंधे में चोट लग गई है. रुबीना की चोट देखकर उनके फैंस बहुत परेशान हो गए हैं. उन्होंने अपनी चोट की तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके कंधे पर बैंडेज बंधा हुआ है. रुबीना के फैंस को उनकी काफी चिंता हो रही है और परेशान होकर इस चोट के बारे में उनसे पूछ रहे हैं. रुबीना ने अपने बैक का एक फोटो शेयर किया है.जिसमें उनके कंधे पर बैंडेज लगा हुआ नजर आ रहा है. रुबीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हर चीज प्लान के हिसाब से नहीं होती है. रुबीना की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

फैंस हुए परेशान

रुबीना को चोटिल देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं. बिग बॉस फेम शार्दुल पंडित ने कमेंट करके पूछा क्या हुआ. वहीं एक फैन ने पूछा- क्यो हो गया रुबी, सब ठीक है ना. दूसरे फैन ने लिखा- हमारी क्वीन को क्या हो गया. फैंस कमेंट किए जा रहे हैं. उनके इस पोस्ट को लाखों लोगों ने लाइक किया है. रुबीना सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. वह आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उन्होंने हाल ही में कई फोटोशूट करवाए हैं जिनकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं. रुबीना की ये तस्वीरें उनके फैंस को बहुत पसंद आई हैं.

अभिनव के साथ आएंगी फिर नजर

बिग बॉस 15 के बाद रुबीना और अभिनव कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं. अब दोनों एक बार फिर साथ में काम करते नजर आने वाले हैं. दोनों एक वेब सीरीज में काम कर रहे हैं. रुबीना ने हाल ही में सीरीज का एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें अभिनव एक प्रिंस के किरदार में नजर आ रहे थे.


Next Story