मनोरंजन
रुबीना दिलाइक का सपना सच होता नजर आ रहा, खतरों के खिलाड़ी 12 का प्रोमो बना सबूत
Rounak Dey
7 July 2022 9:02 AM IST
x
लोगों ने तो ये कहना शुरू कर दिया है कि खतरों के खिलाड़ी 12 की ये हसीना के सपने सच होते हैं।
Khatron Ke Khiladi 12 Star Rubina Dilaik: रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) की शूटिंग केपटाउन में हो रही है। बीते हफ्ते ही इस शो ने टीवी पर धमाकेदार एंट्री की है। इसी बीच खतरों के खिलाड़ी 12 के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर कर दिया है। इस प्रोमो में रुबीना दिलाइक रोहित शेट्टी को अपने सपने के बारे में बताती नजर आ रही हैं। जो जो बातें रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने रोहित शेट्टी को बताई वही सब चीजें उनके स्टंट में निकल आईं। ये बात जानकर खतरों के खिलाड़ी 12 के सभी कंटेस्टेंट्स हैरत में पड़ गए। लोगों ने तो ये कहना शुरू कर दिया है कि खतरों के खिलाड़ी 12 की ये हसीना के सपने सच होते हैं।
Next Story





