मनोरंजन
बर्फीली वादियों में ऐसे उछल कूद करती नजर आईं रुबिना दिलैक, वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
1 July 2021 2:26 PM IST

x
रुबिना दिलैक टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं. ये उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| रुबिना दिलैक टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं. ये उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. रुबिना दिलैक बिग बॉस 14 के बाद लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं. अकसर सोशल मीडिया पर उनके फोटो और वीडियो देखने को मिल जाते हैं. रुबिना दिलैक ने हालही में सोशल मीडिया पर एक मस्तीभरा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बर्फीली वादियों के बीच मस्ती करती नजर आ रही हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
रुबिना दिलैक ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, रुबीना बर्फीली घाटियों में एंजॉय करती नजर आ रही हैं. वीडियो में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रहा है. जिसके बीच रुबीना खूब मस्ती कर रही हैं. रुबीना बर्फ की एक चट्टान से निचे फिसलती हुई आती हैं और एकदम से उठकर बर्फ उठाकर किसी के ऊपर फेंकती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में 'दिल हो छोटा सा' गाना भी सुनाई दे रहा है. रुबीना ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 'डे ड्रीमिंग'. उनके इस वीडियो पर कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं. साथ ही उनके फैन्स को भी उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है.
रुबिना दिलैक के इस वीडियो को अब तक 537 हजार बार देखा जा चूका है. साथ ही इस पर 114 ज्यादा लाइक और 10 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं. बता दें, रुबिना दिलैक इन दिनों कलर्स टीवी पर आने वाले शो शक्ति-अस्तित्व के एहसास की में सौम्या की भूमिका निभा रही हैं. यह शो कई वर्षों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आया है.
Next Story





