मनोरंजन

नागिन 6 में नजर आएंगीं रुबीना दिलाइक? मेकर्स की लगाई लताड़

Neha Dani
5 Jan 2022 4:38 AM GMT
नागिन 6 में नजर आएंगीं रुबीना दिलाइक? मेकर्स की लगाई लताड़
x
इस बार नागिन कोरोना वायरस के लड़ाई लड़ने वाली है।

जल्द ही नागिन एक नए सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने वाला है। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने नागिन 6 की पहली झलक फैंस को दिखाई है। जिसके बाद से ही नागिन 6 के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि नागिन 6 में रुबीना दिलाइक नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर रुबीना दिलाइक का नागिन लुक जमकर धूम मचा रहा है।

वायरल हो रही हैं रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर रुबीना दिलाइक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को नागिन का फर्स्ट लुक समझ रहे हैं। हालांकि इस बात में जरा सी भी सच्चाई नहीं है। रुबीना दिलाइक नागिन 6 में नहीं नजर आएंगी।
रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) को नागिन बनाने पे अड़े फैंस
फैंस चाहते हैं कि रुबीना दिलाइक को ही नागिन बनना चाहिए। फैंस शिवांगी खेडकर और महक चहल को नागिन के तौर पर नहीं देखना चाहते।
इन हसानाओं को नागिन बनाएंगी एकता कपूर (Ekta Kapoor)
हाल ही में एकता कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि वो बिग बॉस स्टार महक चहल को नागिन बनाने वाली हैं। इसके अलावा शिवांगी खेडकर और रिद्धिमा पंडित का नाम भी नागिन 6 से जोड़ा जा चुका है।
रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) के फैंस ने छेड़ी मुहिम
कुछ समय पहले ही नागिन के मेकर्स ने सीजन 6 का टीजर शेयर किया था। इस टीजर की तारीफ करते हुए फैंस मेकर्स को सलाह देते नजर आए थे। फैंस दावा कर रहे हैं कि रुबीना दिलाइक से बेहतर नागिन कोई हो ही नहीं सकती।
बला की खूबसूरत लग रही हैं रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik)
इस तस्वीर में रुबीना दिलाइक बला की खूबसूरत लग रही हैं। कहना गलत नहीं होगा कि फैंस ने इस बार सही नागिन का चुनाव किया है।
महामारी का सामना करेगी नागिन (Naagin)
टीजर की मानें तो नागिन 6 में नागिन एक बड़ी महामारी का सामना करेगी। फैंस दावा कर रहे हैं कि इस बार नागिन कोरोना वायरस के लड़ाई लड़ने वाली है।


Next Story