मनोरंजन

Rubina Dilaik को पहली बार मिला पति Abhinav Shukla संग रोमांस करने का मौका, नेहा कक्कड़ के गाने में दिखाएंगी जलवा

Rounak Dey
10 March 2021 3:51 AM GMT
Rubina Dilaik को पहली बार मिला पति Abhinav Shukla संग रोमांस करने का मौका, नेहा कक्कड़ के गाने में दिखाएंगी जलवा
x
बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना दिलैक जल्द ही एक नए म्यूजिक वीडियो 'मरजानिया' |

बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना दिलैक जल्द ही एक नए म्यूजिक वीडियो 'मरजानिया' (Marjaneya ) में नजर आएंगी। इस म्यूजिक वीडियो में रुबिना अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ एक्टिंग करते हुए दिखेंगी। गाने को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। यह गाना 18 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज होगा। हालांकि गाना रिलीज से पहले इस वीडियो का पहला लुक सामने आया है। जिसमें अभिनव और रुबीना की केमिस्ट्री देखने लायक है। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फर्स्ट लुक शेयर किया है।

म्यूजिक वीडियो 'मरजानिया' के फर्स्ट लुक में रुबीना और अभिनव स्विमिंग पूल के पास खड़े नजर आ रहे हैं। अभिनव ने कलरपुल शर्ट पहनी है और शॉर्ट के साथ एक मैचिंग हैट लगाए दिख रहे हैं। वहीं रुबीना ऑरेंज कलर की ड्रेस में काफी हॉट और सेक्सी लग रही हैं।


मेघन मार्कल के खुलासे पर एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने किया रिएक्ट
बिग बॉस 14 शो में रुबिना अपने पति के साथ एंट्री ली थी। ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर खबरों में छाए हुए थे। अभिनव और रुबीना ने शो के दौरान ही अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया था। रुबीना ने तो यहां तक कह दिया था कि अभिनव और वह तलाक तक लेने की प्लानिंग कर रहे थे और दोनों ने अपने रिश्ते को सुधार के लिए छह महीने का वक्त दिया था। हालांकि शो खत्म होते-होते इस जोड़ी के बीच दोबारा प्यार देखा गया और शो की वजह से ही आज रुबीना-अभिनव का रिश्ता बचा। यह हम नहीं बल्कि खुद रुबीना-अभिनव कई दफा कहते नजर आ चुके हैं। अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक 21 जून, 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे।



Next Story