मनोरंजन

'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग पर रुबीना दिलैक ने किया डांस, फैन्स ने की तारीफ- शेरनी बनी मोरनी

Rani Sahu
16 Jan 2022 4:37 PM IST
टिप टिप बरसा पानी सॉन्ग पर रुबीना दिलैक ने किया डांस, फैन्स ने की तारीफ- शेरनी बनी मोरनी
x
रुबीना दिलैक मल्टीटैलेंटेड हैं और सोशल मीडिया पर हमेशा अपने फैन्स के साथ अलग-अलग ढंग से मुखातिब होती हैं

रुबीना दिलैक मल्टीटैलेंटेड हैं और सोशल मीडिया पर हमेशा अपने फैन्स के साथ अलग-अलग ढंग से मुखातिब होती हैं. रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर डांस कर रही हैं. रुबीना दिलैक के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक को इस वीडियो में उनके कोरियोग्राफर डांस सिखा रहे हैं. यही नहीं, फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, और एक ने लिखा है, 'शेरनी मोरनी भी बन सकती है.'

रुबीना दिलैक ने 'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग पर डांस करते हुए लिखा है, 'डांस जादू है, डांस प्यार है. और विभिन्न डांस फॉर्म्स को सीखना यह जानना है कि इसके जादू का भरपूर लुत्फ कैसे किया जाता है. मेरे ट्यूटर सद्दाम सईद.'


Next Story