मनोरंजन

Jhalak Dikhhla Jaa के स्टेज पर Rubina Dilaik और Nia Sharma ने बिखेरे जलवे, जल्द शुरू होगा शो

Rounak Dey
25 Aug 2022 10:04 AM GMT
Jhalak Dikhhla Jaa के स्टेज पर Rubina Dilaik और Nia Sharma ने बिखेरे जलवे, जल्द शुरू होगा शो
x
इससे पहले झलक के सेट से रुबीना दिलैक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhla Jaa 10 ) कलर्स का डांस शो झलक दिखला जा जल्द ही ऑडियंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस शो से हाल ही में रुबीना दिलैक और निया शर्मा का एक टीजर सामने आया है जिसे देख उनके फैंस इतने जोश में आ गए कि उन्हें अभी से विनर बना दिया जाए। दोनों में काफी ज्यादा जोश देखा जा रहा है। इन दिनों रुबीना दिलैक रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' 12 में खतरों से खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। इन दोनों ही रियलिटी शो में हिस्सा लेने वालीं रुबीना को फैंस का हमेशा प्यार और समर्थन मिला है। अब हाल ही में रुबीना दिलैक का झलक दिखला जा के इस नए सीजन से एक टीजर सामने आया है। इस छोटे से टीजर में रुबीना की अदाओं को देखकर फैंस दीवाने ही गए है। वहीं निया शर्मा का भी टीजर सामने आया है जिसे देख फैंस मदहोश हो गए हैं। फैंस निया की तारीफ के पुल बांध रहे हैं।






रुबीना और निया की इस वीडियो को कलर्स टीवी के इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें दोनों को पर्पल ड्रेस में देखा जा रहा है। दोनों का लुक काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। रुबीना दिलैक के डांस की एक झलक ने ही उनके फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है, वहीं निया शर्मा की वीडियो ने भी फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। रुबीना और निया के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले झलक के सेट से रुबीना दिलैक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।


Next Story