मनोरंजन

'मरजानेया' में पहली बार एक साथ नजर आएंगे रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला

Ritisha Jaiswal
9 March 2021 1:56 PM GMT
मरजानेया में पहली बार एक साथ नजर आएंगे रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला
x
बिग बॉस 14 शो जीतने के बाद रूबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ पहली बार एक प्रोजेक्ट में साथ आ रही हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बिग बॉस 14 शो जीतने के बाद रूबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ पहली बार एक प्रोजेक्ट में साथ आ रही हैं। यह एक सिंगल 'मरजानेया' है, जिसे नेहा कक्कड़ आवाज़ दे रही हैं। रूबीना ने इसका फ़र्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर करके इसकी घोषणा की फ़र्स्ट लुक पोस्टर में स्विमिंग पूल के किनारे खड़े अभिनव और रूबीना मस्ती करते दिख रहे हैं। इसके साथ रूबीना ने लिखा- नेहा कक्कड़ के मरजानेया में पहली बार अभिनव के साथ फीचर होकर बहुत उत्साहित हूं। गाना 18 मार्च को आ रहा है। इस घोषणा पर निक्की तम्बोली ने लिखा- ज़बरदस्त दिख रही हो माई लव। बता दें, गाने को रजत नागपाल ने संगीतबद्ध किया है। गीत बब्बू ने लिखा है। रजत बीर ने म्यूज़िक वीडियो को निर्देशित किया है।

वहीं, अभिनव ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर करके लिखा- मरजानेया में रूबीना दिलैक के साथ आपका पंजाबी मुंडा। बिग बॉस 14 में भी अभिनव रूबीना के साथ ही थे। हालांकि ग्रैंड फ़िनाले वीक में अभिनव आउट हो गये थे। रूबीना ने चौदहवें सीज़न में विनर का ख़िताब अपने नाम किया।रूबीना ने इससे पहले अपनी इंस्टा स्टोरी में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ भी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो हाथों में लाल चूड़ियां पहने हुए रोमांटिक मुद्रा में पारस के साथ खड़ी थीं। रूबीना ने एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वो पारस के साथ मॉनिटर देख रही थीं। हालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट के बारे में रूबीना ने नहीं बताया है।
पिछले दिनों ऐसी रिपोर्ट्स आयी थीं कि अभिनव शुक्ला फियर फैक्टर- ख़तरों के खिलाड़ी में नज़र आ सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बिग बॉस 14 में रूबीना का सफ़र बेहद दिलचस्प रहा था। शो शुरू होने के साथ ही उन्होंने अपने तेवरों से साफ़ कर दिया था कि वो इस सीज़न में लम्बा खेल खेलने वाली हैं। अभिनव के साथ उनके निजी रिश्ते की कड़वाहट भी शो में चर्चा का विषय बनी थी।








Next Story