मनोरंजन

RRR स्टार Ram Charan ने मुंबई में खरीदा आशियाना बंगला

Triveni
3 July 2021 8:33 AM GMT
RRR स्टार Ram Charan ने मुंबई में खरीदा आशियाना बंगला
x
लगता है धीरे-धीरे बॉलीवुड पर अब साउथ सितारों का सिक्का चलने वाला है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| लगता है धीरे-धीरे बॉलीवुड पर अब साउथ सितारों का सिक्का चलने वाला है। एक के बाद एक कई साउथ सितारे अपने बॉलीवुड फिल्मों को लेकर बिजी हैं। ऐसे में ये सितारे अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने के लिए मुंबई में भी नया आशियाना तलाश कर रहे हैं। कई साउथ सितारों ने इसी वजह से मुंबई में अपने लिए घर तलाशना शुरू कर दिया है। कुछ सितारे मुंबई में एक नया ठिकाना ढूंढ भी चुके हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम फिल्म स्टार राम चरण (Ram Charan) का जुड़ गया है।

साउथ सुपरस्टार राम चरण जल्दी ही अपनी पैन इंडिया रिलीज फिल्म आरआरआर (RRR) के साथ बॉलीवुड को भी हिलाने की तैयारी में है। मेगा स्टार चिरंजीवी के लाडले राम चरण ने हाल ही में मुंबई में एक बेहद आलीशान बंगला खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार राम चरण ने हाल ही में अपने नए बंगले की गृह प्रवेश पूजा भी धूमधाम से की है। पूजा से पहले फिल्म स्टार राम चरण ने अपने नए घर को रिनोवेट भी करवाया है। जिसके बाद सुपरस्टार राम चरण ने अपने घर में एक शानदार पार्टी भी दी है।
तेलुगु360.कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म स्टार राम चरण काफी दिनों से अपने नए घर के कंस्ट्रक्शन में बिजी थी। अब सुपरस्टार राम चरण के रिनोवेशन का काम पूरा कर हाल ही में गृह प्रवेश पूजा भी करवा दी है। वो जल्दी ही अपने इस घर से अब बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान देना शुरू करेंगे। बता दें कि जल्दी ही फिल्म स्टार राम चरण निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म आरआरआर को लेकर सिनेमाघर पहुंचने वाले हैं। इसके बाद एक्टर निर्देशक शंकर की बिग बजट फिल्म को लेकर बिजी हो जाएंगे। ये एक साई फाई फिल्म है। जिसे निर्देशक पैन इंडिया स्तर पर ही रिलीज करेंगे।



Next Story