मनोरंजन

जापान में भी धमाकेदार कमाई कर रही है आरआरआर, खुशी से फूले SS Rajamouli ने कर डाला ये ट्वीट

Neha Dani
29 Jan 2023 2:24 AM GMT
जापान में भी धमाकेदार कमाई कर रही है आरआरआर, खुशी से फूले SS Rajamouli ने कर डाला ये ट्वीट
x
तो क्या आप भी इस स्वर्णिम पल के लिए इंतजार में है जब ऑस्कर्स में आरआरआर के नाम विजय हासिल होगी?
RRR completes 100 days in Japan: बाहुबली फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर (RRR) जापान में भी तबाही मचा रही है। जापानी भाषा में इस फिल्म को रिलीज हुए 100 दिन पूरे हो चुके हैं। अभी भी ये फिल्म दर्शकों को एंटरटेन कर रही है। जापानी सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे होने के बाद निर्देशक एसएस राजामौली ने एक ट्वीट कर फैंस के लिए अपना आभार व्यक्त किया है। फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने हाल ही में एक ट्वीट कर लिखा, 'उन दिनों में वापस आ गए, जहां एक फिल्म 100 दिन चलती है। 175 दिन चलना बहुत बड़ी बात होती है। वक्त के साथ कारोबार का ढांचा बदला है। वो प्यारी यादें चली गई थीं। लेकिन जापानी दर्शक हमें दोबारा से वो पल जीने का मौका दे रहे हैं।
जापान में भी धमाकेदार कमाई कर रही है आरआरआर
दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजाने के बाद दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अब तक जापानी बॉक्स ऑफिस से भी करीब 45 करोड़ रुपये की कुल कमाई हासिल कर ली है। इतना ही नहीं, इसी के साथ ये फिल्म जापानी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हाईएस्ट इंडियन ग्रोसर मूवी बन गई। साथ ही आरआरआर ने जापान में अब तक की सबसे बड़ी हिट हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म मुथू को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही इंडियन सिनेमा के नाम एक और बड़ा कीर्तिमान जुड़ गया है। यहां देखें निर्देशक एसएस राजामौली और फिल्म मेकर के आधिकारिक ट्वीट्स।
ऑस्कर्स की भी रेस में है आरआरआर
बता दें आरआरआर के ब्लॉकबस्टर गाने नाटू-नाटू को हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अब ये गाना ऑस्कर्स की भी रेस में हैं। इस फिल्म के गाने को ऑस्कर्स 2023 में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया जा चुका है। अब हर किसी की नजर 13 मार्च पर लगी हुई है। जहां ऑस्कर्स 2023 के विजेताओं का ऐलान होगा। तो क्या आप भी इस स्वर्णिम पल के लिए इंतजार में है जब ऑस्कर्स में आरआरआर के नाम विजय हासिल होगी?
Next Story