मनोरंजन

'आरआरआर' को मिला एक और अवॉर्ड, बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म

Rounak Dey
16 Jan 2023 6:17 AM GMT
आरआरआर को मिला एक और अवॉर्ड, बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म
x
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने भी क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2023 अपने नाम किया है।
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म ने अभी हाल ही में फिल्म ने गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड 2023 जीता है। ये अवॉर्ड फिल्म को गाने नाटू-नाटू के लिए मिला है। इस अवॉर्ड के मिलने के बाद फिल्म की हर तरफ खूब तारीफ हो रही है। अब इसके बाद फिल्म को एक नया अवॉर्ड मिला है। जिसके बाद ये फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2023 भी अपने नाम कर लिया है। तो चलिए जानते है फिल्म को ये अवॉर्ड क्यों मिला है।
'आरआरआर' को मिला एक और अवॉर्ड
राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन की फिल्म आरआरआर ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड 2023 के बाद आरआरआर ने ने क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2023 भी जीत लिया है। आरआरआर ने ये अवॉर्ड बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटगरी में जीता है। इस अवॉर्ड के मिलने के बाद आम आदमी से लेकर साउथ और बॉलीवुड स्टार्स इसको लेकर आरआरआर की टीम को बधाई दें रहे है। इसके अलावा फिल्म का गाना 'नाटू-नाटू' यहां भी छाया रहा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' ने भी क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2023 अपने नाम किया है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी इतनी कमाई
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आलिय भट्ट और अजय देवगन की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। आरआरआर को मिले इस नए अवॉर्ड को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Next Story