मनोरंजन

आरआरआर का विदेशों में जलवा कायम, ऑस्कर से पहले अपने नाम किया ये बड़ा अवॉर्ड

Rounak Dey
27 Oct 2022 3:57 AM GMT
आरआरआर का विदेशों में जलवा कायम, ऑस्कर से पहले अपने नाम किया ये बड़ा अवॉर्ड
x
बता दें कि 'आरआरआर' से पहले एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' को भी यह अवॉर्ड हासिल हो चुका है।
एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' विदेशों में भी परचम लहरा रही है। राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) स्टारर यह फिल्म विदेशी अवॉर्ड शोज में भी खूब नाम कमा रही है। 25 अक्टूबर को सैटर्न अवॉर्ड्स की 50वीं एनिवर्सरी पर आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में 'आरआरआर' को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म के पुरस्कर से नवाजा गया। बता दें कि इस अवॉर्ड शो को ऑस्कर की दौड़ में पहला पड़ाव माना जाता है। ऐसे में 'आरआरआर' के मेकर्स के लिए यह बेहद ही खुशी का पल है। बताते चलें कि अगले साल होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर'को कई कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है।
'आरआरआर' की इस सफलता पर एसएस राजामौली ने लिखा, "मुझे बहुत खुशी है कि हमारी फिल्म आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में सैटर्न पुरस्कार जीता है। मैं अपनी पूरी टीम की ओर से जूरी को धन्यवाद देता हूं। हम बहुत एक्साइटिड हैं।" बता दें कि 'आरआरआर' से पहले एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' को भी यह अवॉर्ड हासिल हो चुका है।
आरआरआर का ट्रेलर



सैटर्न अवार्ड्स एकेडमी ऑफ साइंस फिक्शन, फैंटेसी और हॉरर फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं। इस फंक्शन में साइंस फिक्शन, फंतासी, हॉरर शैलियों के साथ ही टीवी के शोज भी पुरस्कृत किया जाता है। आरआरआर ने 'डाउटन एबे: ए न्यू एरा', 'एफिल', 'आई एम योर मैन', 'राइडर्स ऑफ जस्टिस' और 'साइलेंट नाइट' जैसे फिल्मों को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है।
'आरआरआर' ने किया था इतना कलेक्शन
राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह अब तक की सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक है। अमेरिका में इसको मिले सकारात्मक रिस्पांस के बाद फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भी भेजा गया है।
Next Story