मनोरंजन

रॉयल डीवा मौनी रॉय ने भारी ग्रीन कलर के गहनों के साथ पहना सफेद लहंगा, फैन्स बोले 'हाए मरजावां

Rounak Dey
9 Sep 2022 3:28 AM GMT
रॉयल डीवा मौनी रॉय ने भारी ग्रीन कलर के गहनों के साथ पहना सफेद लहंगा, फैन्स बोले हाए मरजावां
x
अपनी मेहनत और लुक्स के दम पर आज बॉलीवुड तक का सफर तय किया है।

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक बार फिर उनका ट्रेडिशनल लुक इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इन हालिया तस्वीरों में मौनी रॉय हुस्न की मल्लिका लग रहीं हैं, तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी ये तस्वीरें।

बता दें कि मौनी रॉय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन मे व्यस्त हैं और आए दिन एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रहीं हैं।
इन तस्वीरों में मौनी रॉय व्हाइट लहंगा पहने नजर आ रहीं हैं, जो उन पर काफी जच रहा है। फैन्स उनके इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

मौनी रॉय ने अपने इस एथनिक एलिगेंट लुक को मांग टीका और गले में हैवी हार के साथ एक्सेसराइज़ किया और कैमरे के लिए मिलियन डॉलर के पोज़ दिए।

बताते चलें कि मौनी रॉय की इन तस्वीरों को उनके पति सूरज नांबियार ने क्लिक किया है, इसलिए मौनी ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया - फोटोज़ बाय पति देव।




किसी गार्डन में खींची गई इन तस्वीरों में मौनी रॉय किसी महारानी से कम नहीं लग रहीं हैं।

मौनी रॉय की इन तस्वीरों पर उनके चाहने वाले - सो ब्यूटीफुल, गॉर्जियस, मैजेस्टिक, फंटास्टिक, सो प्रिटी और हाए मरजावां जैसे कमेंट्स कर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।


टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय ने आज अपनी मेहनत और लुक्स के दम पर आज बॉलीवुड तक का सफर तय किया है।

Next Story