मनोरंजन
साड़ी में मौनी रॉय का दिखा रॉयल अवतार, एक्ट्रेस की खूबसूरती पर अटकीं फैंस की निगाहें
Rounak Dey
5 March 2022 2:28 PM IST

x
इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी।
एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें बाकमाल लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने साड़ी लुक में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।
लुक की बात करें तो मौनी ग्रीन साड़ी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और मांग पट्टी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
कानों के झूमके एक्ट्रेस की खूबसूरती में और भी चार चांद लगा रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कमरबंद भी पहना हुआ है।
मौनी की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें मौनी ने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी को शादी की थी। शादी के बाद से एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। कपल की शादी को 1 महीना पूरा हो गया है।
काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी।
Next Story





