मनोरंजन

घर लौटे 'रोशन सिंह सोढी'

Apurva Srivastav
18 May 2024 2:50 AM GMT
घर लौटे रोशन सिंह सोढी
x
मुंबई : पॉपुलर सिटकॉम सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढी का रोल करने वाले गुरुचरण सिंह को लेकर गुड न्यूज आई है। 25 दिन तक गायब रहने के बाद वह घर लौट आए हैं।
घर लौटे गुरुचरण सिंह
एक्टर गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल के बाद से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। कई दिनों तक गायब रहने के बाद वह खुद ही घर वापस लौट आए। वापस लौटने पर गुरुचरण से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह घर छोड़कर दुनियाभर में धार्मिक यात्रा करने निकले थे।
गुरुचरण सिंह ने बताया कि वह अमृतसर, लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके। कई दिनों तक वहां ठहरने के बाद उन्हें एहसास हुआ की अब घर वापस लौट जाना चाहिए। इसलिए वह घर वापस लौट आए।
Next Story