मनोरंजन

उर्फी जावेद में छुपा है रूप का खजाना, अब सड़क पर फ्रेंच फ्राइज खाते आया ये वीडियो

jantaserishta.com
2 Feb 2022 12:49 PM IST
उर्फी जावेद में छुपा है रूप का खजाना, अब सड़क पर फ्रेंच फ्राइज खाते आया ये वीडियो
x

नई दिल्ली: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद के पैपराजी भी फैन बन चुके हैं. उर्फी जहां भी दिखती हैं, पैपराजी उन्हें अपने कैमरों में तुरंत कैद कर लेते हैं. हर दिन उर्फी के नए-नए फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. अब नए दिन के साथ उर्फी का एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

फ्रेंच फ्राइज खाते हुए उर्फी ने दिए पोज
उर्फी के नए वीडियो में जिस चीज ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है, वो है उनके फ्रेंच फ्राइज. दरअसल, एक दिन पहले ही उर्फी अपनी चबी टमी को लेकर ट्रोल हुईं और अगले ही दिन वो फ्रेंच फ्राइज खाते हुए नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं बल्कि उर्फी ने सड़क पर फ्रेंच फ्राइज खाते हुए पैपराजी को पोज भी दिए हैं. उर्फी का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. लोग उर्फी का काफी मजाक भी उड़ा रहे हैं.
यूजर्स ऐसे कर रहे उर्फी के वीडियो पर रिएक्ट
एक यूजर ने उर्फी के लिए लिखा- ये पूरा दिन कपड़े ही बदलती रहती है क्या?
वहीं, एक दूसरे यूजर ने उर्फी को राखी सावंत से कंपेयर किया है. यूजर ने लिखा- राखी सावंत 2.
जिम वियर में नजर आईं उर्फी
उर्फी के लुक को देखकर लग रहा है कि उन्होंने जिम जाना शुरू कर दिया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस लाइट पिंक कलर की वन ऑफ शोल्डर स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं. हाई पोनीटेल और न्यूड मेकअप में उर्फी काफी स्टनिंग लग रही हैं. उर्फी ग्लैमरस ड्रेसेस पहनें या जिम वियर एक्ट्रेस के चर्चे हर लुक में हो ही जाते हैं. उर्फी हर दिन अपने अलग-अलग अंदाज से फैंस को इंप्रेस करती हैं, हालांकि उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. लेकिन उर्फी तो उर्फी हैं, एक दम बेबाक और बिंदास.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story