मनोरंजन
रोनित रॉय के बेटे 16 की उम्र में दे रहे 'खली' को टक्कर! बोले-अगला बॉलीवुड डेब्यू होने वाला है
Rounak Dey
7 April 2023 9:50 AM IST

x
वैसे आपको बता दें, अगत्स्या अभी 16 साल के भी नहीं हुए हैं। लेकिन उनकी करीब 6 फूट हाइट और क्यूट स्माइल सभी को अपना दीवाना बना रही है।
एक्टर रॉनित रॉय को आपने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में देखा होगा। कई सालों से शानदार काम कर खुद ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। लेकिन अब लगता है आगे आने वाले दिनों में रॉनित के बेटे अगस्त्या भी फिल्मों में एक्टिंग करते नज़र आ सकते हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि पहली बार अपने पेरेंट्स के साथ मीडिया के सामने आये अगस्त्या को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं।
बीती रात मुंबई में फिल्म गुमराह की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस खास मौके पर वैसे तो कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। लेकिन रॉनित रॉय पहली बार अपने बेटे अगस्त्या के साथ अपनी ही फिल्म दिखाने पहुंचे। एक्टर ने आदित्य रॉय की फिल्म में एक अहम किरदार निभाया है। स्क्रीनिंग पर उन्हें सपोर्ट करने पत्नी नीलम और बेटा अगस्त्या नज़र आया है। वैसे आपको बता दें, अगत्स्या अभी 16 साल के भी नहीं हुए हैं। लेकिन उनकी करीब 6 फूट हाइट और क्यूट स्माइल सभी को अपना दीवाना बना रही है।
Next Story





