मनोरंजन

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का रोमांटिक वीडियो वायरल, बॉयफ्रेंड संग डांस करती नजर आई

Nil dhankar
1 Dec 2021 6:48 PM IST
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का रोमांटिक वीडियो वायरल, बॉयफ्रेंड संग डांस करती नजर आई
x

दिसम्बर का महीना एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के लिए बेहद ही खास है। इसी महीने अंकिता लोखंडे अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। साल 2021 का दिसम्बर महीना उनकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लाने वाला है। इसी महीने अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी रचाएंगी। बीती रात से ही अंकिता लोखंडे का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। अंकिता और विक्की ने कल रात अपने खास दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में इस कपल की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर इस वक्त अंकिता लोखंडे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो विक्की जैन संग झूमती हुई नजर आ रही हैं।

पार्टी से सामने आए वीडियो में अंकिता लोखंडे के चेहरे की हंसी बता रही थी कि वो अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने के लिए कितनी बेताब हैं। इस दौरान अंकिता ने विक्की जैन संग कई रोमांटिक गानों पर परफॉर्म किया। साथ ही अपने दोस्तों संग उन्होंने खूब तस्वीरें भी क्लिक करवाई हैं। कुछ दिन पहले ही अंकिता ने अपनी बैचलर पार्टी में खूब धमाल मचाया था। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए थे।

कुछ घंटे पहले ही विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ये कपल मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने पोज देता हुआ नजर आया था। दरअसल विक्की और अंकिता ने अपने खास दोस्तों को शादी का कार्ड बांटना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता ने अपनी शादी का पहला कार्ड एकता कपूर के घर पर दिया है। सामने आए इस वीडियो में विक्की जैन शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन भी देते हुए नजर आए हैं। शादी की बात छिड़ते ही विक्की जैन ने सिर्फ इतना ही कहा, 'सब होने वाला है।' अंकिता और विक्की की शादी की रस्में 12 से 14 दिसम्बर के बीच पूरी होंगी। 12 दिसम्बर को अंकिता लोखंडे की मेहंदी सेरेमनी होनी है। इसके बाद शाम को विक्की जैन अंकिता को सगाई की अंगूठी पहनाएंगे। 13 दिसम्बर को अंकिता-विक्की की हल्दी और संगीत सेरेमनी होगी। अगली सुबह अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सात फेरे लेंगे।


Next Story