मनोरंजन

इस भोजपुरी गाने में रोमांस को भरपूर दिखाया गया है, किसिंग सीन देखकर लोग आंखें बंद कर लेते हैं

Rani Sahu
21 Oct 2022 10:31 AM GMT
इस भोजपुरी गाने में रोमांस को भरपूर दिखाया गया है, किसिंग सीन देखकर लोग आंखें बंद कर लेते हैं
x
भोजपुरी सिनेमा में आए दिन कोई ना कोई गाना रिलीज होता है. इन गानों में भरपूर रोमांस और मस्ती है। कुछ गानों में इतना रोमांस दिखाया जाता है कि लोग शर्मा जाते हैं, ऐसे ही एक भोजपुरी गाने के बारे में हम आपको बताते हैं जो रिलीज होते ही हंगामा मच गया। इस गाने में सबसे विवादित रहा दोनों कलाकारों के बीच लिप किस। जी हां, इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू ने यामिनी सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई।
अरविंद संग यामिनी का रोमांस
भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनेता ने कई फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का जलवा बिखेरा है। फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। इसी बीच उनके गाने 'मोहे प्रीत रंग में रंग दे' का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यामिनी सिंह के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
इस गाने में यामिनी सिंह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. गाने में अरविंद और यामिनी सिंह की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. बता दें कि यह गाना फिल्म 'प्रयागराज' का है। इस गाने को ओम झा और हनी बी ने गाया है। बता दें कि इस वीडियो सॉन्ग को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और गाने को काफी व्यूज मिल चुके हैं।

Next Story