मनोरंजन

हिंदी बनाम साउथ विवाद पर रोहित शेट्टी का करारा जवाब, कहा- 'बॉलीवुड खत्म...ये हर दौर में कहा गया'

Neha Dani
29 May 2022 4:11 AM GMT
हिंदी बनाम साउथ विवाद पर रोहित शेट्टी का करारा जवाब, कहा- बॉलीवुड खत्म...ये हर दौर में कहा गया
x
फिर एक एक्शन फिल्म आई जो एकदम रॉ थी उसे राम गोपाल वर्मा ने बनाई थी, उसमें नागार्जुन थे। ये नया नहीं है।‘

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह एक बार फिर से साथ आए हैं। इस बार वो कोई फिल्म के लिए नहीं जुटे बल्कि उन्होंने एक नूडल्स कंपनी के लिए 5 मिनट का विज्ञापन तैयार किया है। शनिवार को इसके लॉन्चिंग के मौके पर रोहित और रणवीर मीडिया के सामने आए। जहां उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। सिनेमा की दुनिया में इस वक्त बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चा है। ऐसे में जब रोहित शेट्टी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया। निर्देशक ने साथ ही जोड़ा कि बॉलीवुड के खत्म होने की बात पहले भी होती रही है लेकिन यह कभी खत्म नहीं होगा।

'जनरेशन बदलने के साथ सवाल आता है'
रोहित ने कहा कि 'ऐसा नहीं है कि साउथ अचानक से आ गया है। पहले से ही रहा है। जनरेशन जब चेंज होती है तो मीडिया भी चेंज होता है। इस वजह से भी यह सवाल आता रहा है।' रोहित कहते हैं, '50 और 60 के दशक में भी साउथ रहा है। एल्वी प्रसाद, जेमिनी, एवीएम… तब से चलता आ रहा है। ऐसा नहीं है कि साउथ नया है। 80 में जब अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना चल रहे थे तब कमल हासन आए और "एक दूजे के लिए" हिट हुई।
'हर दौर में साउथ के सितारे'
रोहित ने आगे कहा, '80 और 90 के दशक की सुपरस्टार जया प्रदा और श्रीदेवी रही हैं। पूरा एक दौर जितेंद्र का चला जब उन्होंने हिम्मतवाला, मवाली की। ये सब साउथ की फिल्में थीं। हमारे बड़े संगीतकार एआर रहमान वो साउथ से हैं। 80 के दशक में रोजा से पूरा ट्रेंड बदल गया उसे मणिरत्नम ने बनाई थी। फिर एक एक्शन फिल्म आई जो एकदम रॉ थी उसे राम गोपाल वर्मा ने बनाई थी, उसमें नागार्जुन थे। ये नया नहीं है।'


Next Story