
x
स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi 12) के 12वें सीजन का आगाज होने जा रहा है
मुंबई। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi 12) के 12वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। हर साल इस शो को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। इस साल भी कलर्स अपने 12वें सीजन को लेकर आ रहा है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है। इस साल भी शो में कई जाने माने टीवी एक्टर्स खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे।
'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi 12) के 12वें सीजन की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है, इसके लिए कंटेस्टेंट्स शूटिंग शुरू करने के लिए, दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के लिए रवाना हुए, उनके साथ शो के होस्ट और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) भी देखे जा सकते हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ये ऐलान किया शो के शूटिंग की शुरुआत कर दी गई है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज एक क्लिप भी साझा किया, जिसमें रोहित हवा के बीच में हेलीकॉप्टर से लटकते हुए नजर आ रहे हैं। इसे साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक बार फिर पागल, जंगली, कच्चे और वास्तविक होने का समय! खतरों के खिलाड़ी !! शूट शुरू।
इस बार रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), शिवांगी जोशी, सृति झा, मोहित मलिक, तुषार कालिया, चेतना पांडे और राजीव अदतिया जैसे लोकप्रिय टीवी कलाकार खतरों के खिलाड़ी 12 में कंटेस्टेंट्स के रूप में दिखाई देंगे। इनसे अलग सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स नाम भी शामिल हैं। इनमें फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू, जन्नत जुबैर, मुनव्वर फारुकी और एरिका पैकार्ड भी खतरों से जूझते नजर आएंगे। इनके अलावा प्रतीक सहजपाल, निशांत भट भी शो का हिस्सा हैं।
ये सीजन भी मनोरंजन और ड्रामा से भरपूर होगा, जिसमें टीवी और सोशल मीडिया सेलेब्रिटीज हिस्सा लेंगे। रुबीना ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म निर्माता और शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ एक रील वीडियो पोस्ट किया।
शो कब ऑन-एयर इसकी अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

Rani Sahu
Next Story