मनोरंजन

Entertainment : रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर को दिया बर्थडे गिफ्ट

Kavita2
26 Jun 2024 9:23 AM GMT
Entertainment : रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर को दिया बर्थडे गिफ्ट
x
Entertainment : रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी और अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' सिनेमा लवर्स के लिए एक बार फिर धमाकेदार एक्सपिरियंस लेकर आ रही है। इस सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' की सफलता के बाद यह फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रही है। हाल ही में सिंघम अगने की रिलीज डेट का एलान किया गया था। वहीं, अब फिल्म से अर्जुन कपूर का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।
रोहित शेट्टी के कॉप Rohit Shetty's Cop यूनिवर्स में अर्जुन कपूर की भी एंट्री हो गई है। 'सिंघम अगेन' 'Singham Again' में वो विलेन के किरदार में नजर आएंगे। 26 जून को एक्टर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में रोहित शेट्टी ने विश करते हुए फिल्म से एक्टर का नया पोस्टर जारी किया है। खूंखार है अर्जुन का लुक
'सिंघम अगेन' 'Singham Again' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का एक और बेहतरीन अध्याय साबित होने सकती है। रोहित शेट्टी भी फिल्म को लेकर कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। रिलीज के पहले वो लगातार फिल्म से जुड़ी अपडेट फैंस को दे रहे हैं। अब अर्जुन कपूर के बर्थडे पर भी उन्होंने फिल्म से एक्टर का लुक शेयर किया है, जिसमें एक्टर के चेहरे और हाथ पर खून लगा हुआ, लेकिन उनके चेहरे पर डरा देने वाली हंसी है। बाजीराव सिंघम फिर मचाएगा बवाल
'सिंघम अगेन' की कहानी एक बार फिर से ईमानदार और निडर पुलिस अधिकारी बाजीराव सिंघम के इर्द-गिर्द घूमेगी। इस बार सिंघम को और भी बड़े और खतरनाक दुश्मनों का सामना करना पड़ेगा। फिल्म में अजय देवगन का दमदार एक्शन और उनका वही पुराना अंदाज दर्शकों को एक बार फिर से मंत्रमुग्ध करेगा। अब देखना यह है कि 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर क्या नया रिकॉर्ड बनाती है और कितनी सफलता प्राप्त करती है। फिल्म की स्टार कास्ट
'सिंघम अगेन' में अजय देवगन
Ajay Devgn in 'Singham Again'
और अर्जुन कपूर के साथ-साथ करीना कपूर खान भी नजर आएंगी, जिन्होंने पहले भी 'सिंघम रिटर्न्स' में अहम भूमिका निभाई थी। इनके अलावा फिल्म में रणवीर सिंह भी अपने-अपने किरदार में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ फिल्म में सरप्राइज पैकेज होंगे। 'सिंघम अगेन' में जबरदस्त एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का तड़का होगा, जो दर्शकों को सीट से बांध कर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।सिंघम अगेन' की रिलीज डेट
रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' का प्रोडक्शन बड़े पैमाने पर किया गया है। फिल्म के पोस्टर्स The movie posters ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। दमदार एक्शन, रोमांचक कहानी और शानदार अभिनय के साथ ये फिल्म दर्शकों को एक बार फिर से सिनेमाघरों में लौटने पर मजबूर कर सकती है। 'सिंघम अगेन' इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज डेट अभी रिवील नहीं की गई है।
Next Story