मनोरंजन

कोरोना काल में डॉग घुमाने वाले सेलेब्स पर भड़के Rohit Roy, यूं कसा तंज

Gulabi
29 May 2021 8:52 AM GMT
कोरोना काल में डॉग घुमाने वाले सेलेब्स पर भड़के Rohit Roy, यूं कसा तंज
x
भड़के Rohit Roy

कोरोना काल में भी बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन अपने पेट यानी डॉगी को सड़कों पर घुमाते नजर आते हैं। हालांकि, ये स्टार्स पेट को फ्रेश होने के लिए सड़कों पर ले जाते हैं। लेकिन अब इनका वीडियो देख एक्टर रोहित रॉय (Rohit Roy) का गुस्सा फूट पड़ा है। साथ ही वो ट्वीट कर सेलेब्स से भी सवाल पूछते नजर आए हैं।

दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान भी बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस जैसे मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), नेहा शर्मा (Neha Sharma)सोफी चौधरी (Sophie Choudry) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) अक्सर अपने डॉगी के साथ मुंबई की सड़कों पर स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में खुशी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें उनके पेट के नाम को लेकर लोग मजाक बनाते नजर आएं। साथ ही ट्रोल करते हुए लिखा था,'लिख लेता हूं...क्या पता ये सवाल UPSC में आ जाए।'
वहीं, अब टेलीविजन के जाने माने एक्टर रोहित रॉय (Rohit Roy) ने भी सवाल पूछते हुए इन सेलेब्स पर तंज कसा है। ट्वीट कर रोहित लिखते हैं,'हमारे सारे प्यारे सिलेब्रिटीज जो अपने पेट्स के साथ-साथ इतने कूल और क्लासी, परफेक्ट लुक में दिखते हैं। मैंने उन्हें कभी हाथ में प्लास्टिक बैग लेकर जाते नहीं देखा। सोचता हूं कि आखिर जब वो फ्रेश हो जाते होंगे तो उनका वेस्ट कौन उठाता होगा?'

एक्टर रोहित रॉय (Rohit Roy) के इस ट्वीट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही मजेदार प्रतिक्रिया देते भी देखे जा रहे हैं। रोहित के भाई और एक्टर रोनित रॉय (Ronit Roy) ने भी भाई का सपोर्ट करते हुए लिखा है,'पुरानी आदत है लोगों की। अपनी गंदगी दूसरों के लिए साफ करने के लिए छोड़ जाते हैं।'
Next Story