मनोरंजन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोहनप्रीत सिंह यूजर्स का ट्रोल, कहा- तुम हमेशा...देखें VIDEO

Triveni
26 Nov 2020 10:39 AM GMT
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोहनप्रीत सिंह यूजर्स  का ट्रोल, कहा- तुम हमेशा...देखें VIDEO
x
सिंगर नेहा कक्कड़ ने ‘राजिंग स्टार’ कंटेस्टेंट रोहनप्रीत सिंह संग शादी कर फैन्स को सरप्राइज दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सिंगर नेहा कक्कड़ ने 'राजिंग स्टार' कंटेस्टेंट रोहनप्रीत सिंह संग शादी कर फैन्स को सरप्राइज दिया है। एक महीने की जान-पहचान के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हाल ही में दोनों दुबई से हनीमून के बाद मुंबई वापस आए हैं। रोहनप्रीत सिंह भी मुंबई में एक सलून के बाहर स्पॉट किए गए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अब रोहनप्रीत सिंह ट्रोल हो रहे हैं। फैन्स को कहना है कि वह हमेशा नेहा के पति के रूप में ही जाने जाएंगे। बता दें कि दोनों के बीच सात साल का अंतर है। एक दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया, "अब सारे पैपराजी बोलेंगे वो देखो नेहा का पति, अब ऐसो को भी देखना पड़ेगा।"

मालूम हो कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह लाइमलाइट में तब आए जब दोनों का गाना 'नेहू द व्याद' रिलीज होने वाला था। गाने की रिलीज से पहले ही दोनों ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया था। बाद में खबर आई कि दोनों शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। फैन्स कयास लगा रहे थे कि हर बार की तरह इस बार भी नेहा कक्कड़ शादी का नाटक रचा रही हैं, लेकिन इस बार बात सच निकली।

दोनों ने दिल्ली में ग्रैंड सेलिब्रेशन के बीच 24 अक्टूबर को शादी की। इसके बाद पंजाब में परिवार वालों को ग्रैंड रिसेप्शन दिया। दोनों के शादी की रस्मों के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिय पर खूब वायरल हुए।

Next Story