रोहनप्रीत ने टोनी कक्कड़ के New Songs पर किया ऐसा डांस जमकर वायरल हुआ VIDEO...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह इन दिनों अपनी शादी और हनीमून को लेकर काफी लाइमलाइट में बने हुए है. कुछ ही दिनों पहले रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ दुबई से मुंबई लौटे हैं. रोहनप्रीत सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी फोटोज और वीडियो के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहा है. जिसमें रोहनप्रीत अपनी वाइफ नेहा कक्कड़ के भाई के नए गाने 'Shona-Shona' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो में रोहनप्रीत जबरदस्त क्यूट एक्सप्रेशन देते दिखाई दे रहे हैं. वहीं नेहा कक्कड़ अपने पति के वीडियो को देख रिएक्शन भी दिया है. रोहनप्रीत ने अपने इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, 'टोनी कक्कड़ की नहीं होना, नेहा कक्कड़ तुम मेरी ही हो.' तो वहीं नेहा कक्कड़ ने कमेंट किया, 'ओह्हो इतना क्यूट.' वीडियो में रोहनप्रीत सिंह ब्लैक ट्रैक सूट में दिखाई दे रहे हैं और हाथ में फोन लिए हुए जिसमें टोनी कक्कड़ की फोटो साफ दिखाई दे रही है.
आपको बता दें, रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ करीब एक महीने पहले शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों ने परिवार संग दिल्ली के के गुरुद्वारे में फेरे लिए थे. दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. जिसके बाद दोनों हनीमून मनाने दुबई गए थे. दोनों ने दुबई से अपने हनीमून की फोटो शेयर की थी. कुछ दिनों पहले ही दोनों की शादी को एक महीना पूरा हो गया है.





