मनोरंजन

'तेरी भाभी खड़ी है' ट्रेंड में शामिल हुए रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़, फैन्स ने कहा- बेस्ट कपल...

Rani Sahu
23 Dec 2021 12:29 AM IST
तेरी भाभी खड़ी है ट्रेंड में शामिल हुए रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़, फैन्स ने कहा- बेस्ट कपल...
x
सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की जोड़ी छाई रहती है

सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की जोड़ी छाई रहती है. दोनों के क्यूट वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं. नेहा और रोहनप्रीत का कोई भी पोस्ट क्यों न हो, आते ही वायरल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो दोनों का एक बार फिर सामने आया है, जो कि लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में दोनों इन दिनों ट्रेंड कर रहे गाने 'हट जा सामने से तेरी भाभी खड़ी है' पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देते दिखाई दे रहे हैं.

रोहनप्रीत सिंह का वीडियो हुआ वायरल
रोहनप्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दोनों के बीच क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वीडियो में रोहनप्रीत जहां मैरून और ब्लैक ब्लेजर में बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं. वहीं नेहा ग्रीन कलर के आउटफिट में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए रोहनप्रीत ने लिखा है, '#TeriBhabi @nehakakkar Khadi hai!! इसके साथ ही रोहनप्रीत ने दो इमोजी भी बनाए हैं. रोहनप्रीत के इस वीडियो पर नेहा कक्कड़ ने भी कमेंट किया है. वे लिखती हैं, 'हटाओ नहीं बेबी'.
इस वीडियो को अब तक 1 लाख 23 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. लोगों की ढेरों प्रतिक्रियाएं इस क्यूट वीडियो पर आ रही हैं. एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'भाभी तो नहीं लेकिन नेहू जरूर खड़ी है. यूनिवर्स के बेस्ट कपल को ढेर सारा प्यार'. तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'इस ट्रेंड में नेहूप्रीत'.


Next Story