मनोरंजन

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बनी इस साल की छठी 100 करोड़ी फिल्म

Kiran
7 Aug 2023 6:26 PM GMT
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बनी इस साल की छठी 100 करोड़ी फिल्म
x
शुक्रवार को 6.75 करोड़, शनिवार को 11.50 करोड़ और रविवार को 13 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया।
सात साल बाद डायरेक्टर के रूप में लौटे करण जौहर की वापसी शानदार रही। उनकी फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल दिखा रही है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। पहले हफ्ते में 73.33 करोड़ की कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर शानदार परफोरमेंस किया। 28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने शुक्रवार को 6.75 करोड़, शनिवार को 11.50 करोड़ और रविवार को 13 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया।
यानी भारत में 10 दिन में इसकी कुल कमाई 103-104 करोड़ तक पहुंच चुकी है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 180.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसका प्रोडक्शन बजट 160 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। प्रमोशन पर 18 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसका कुल बजट 178 करोड़ रुपए हो गया। इस साल 100 करोड़ रुपए से ज्यादा बिजनेस करने वाली यह छठी फिल्म है। इससे पहले पठान, तू झूठी मैं मक्कार, द केरल स्टोरी, किसी का भाई किसी की जान और आदिपुरुष ने यह आंकड़ा पार किया।
यह रणवीर और आलिया दोनों की 7वीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। रणवीर की पद्मावत, सिम्बा, बाजीराव मस्तानी, गली बॉय, गोलियों की रासलीला-रामलीला, 83 तथा आलिया की ब्रह्मास्त्र, गली बॉय, गंगूबाई काठियावाड़ी, राजी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और 2 स्टेट्स का नाम इस लिस्ट में शामिल है।
Next Story