मनोरंजन

'रॉकस्टार' गर्ल नरगिस फाखरी को मिला नया प्यार, इस कश्मीरी शख्स को कर रहीं डेट!

jantaserishta.com
21 Jan 2022 9:03 AM IST
रॉकस्टार गर्ल नरगिस फाखरी को मिला नया प्यार, इस कश्मीरी शख्स को कर रहीं डेट!
x

नई दिल्ली: इम्तियाज अली की सुपर डुपर हिट फिल्म रॉकस्टार से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाकरी फिल्म के चलते काफी चर्चा में आई थीं. उसके बाद भी नरगिस चर्चा में आईं लेकिन अपने बॉयफ्रेंड उदय चोपड़ा के साथ रिलेशन में होने को लेकर. और अब लग रहा है नरगिस ने अपना पार्टनर फिर ढूंढ़ लिया है.

नरगिस फाकरी कई सालों तक उदय चोपड़ा के साथ रिलेशन में रही थीं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उदय की तारीफ करते हुए कहा था मुझे उदय से अपना रिश्ता छुपाना नहीं चाहिए मैं उनके साथ बहुत खुश हूं, लेकिन फिर कुछ समय बाद नरगिस का उदय चोपड़ा से ब्रेकअप हुआ और दोनों अलग हो गए.
हालांकि नरगिस ब्रेकअप के बाद थोड़ा टूटीं लेकिन उनको सहारा दिया जस्टिन सैंटोस ने, जो कि अमेरिका में एक डायरेक्टर हैं. शुरुआत में दोनों का रिश्ता अच्छा चला लेकिन फिर किन्हीं हालातों के चलते नरगिस का पिछले साल अक्टूबर में जस्टिन से भी ब्रेकअप हो गया.
हाल ही की एक रिपोर्ट में यह सामने आया है कि नरगिस को उनका प्यार दोबारा मिल गया है. नरगिस फिलहाल यूएस के लॉस एंजेलिस में हैं. एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, वे कश्मीर के एक शख्स टोनी बैग के साथ नजर आई हैं. जो जल्द एक एंटरप्रेन्योर बनने वाले हैं. सोर्स के मुताबिक दोनों का रोज मिलना होता है. कंपनी से जाते आते वक्त भी दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं. हालांकि नरगिस इस बारे में किसी को कुछ बताना नहीं चाहती हैं और टोनी के साथ लोगों की नजरों के सामने भी नहीं आती हैं.
एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए नरगिस ने कहा था कि मैं अभी काफी चीजों में उलझी हुई हूं. फिलहाल वह एक एस्ट्रोलॉजी एप की को-फाउंडर हैं उसी के काम के सिलसिले में नरगिस काफी बिजी रहती हैं. साथ ही अपने वर्क फ्रंट को लेकर नरगिस ने कहा कि उन्होंने अभी अनुपम खेर और नीतू कपूर के साथ फिल्म के एक शॉट की शूटिंग खत्म की है, कहा कि मैं आगे और फिल्मों में काम करने को देख रही हूं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story