मनोरंजन

'मिर्जापुर 2' के 'रॉबिन' ने की गर्लफ्रेंड वंदना जोशी संग शादी, सामने आईं पहली वेडिंग फोटो

Neha Dani
27 Nov 2020 2:57 AM GMT
मिर्जापुर 2 के रॉबिन ने की गर्लफ्रेंड वंदना जोशी संग शादी, सामने आईं पहली वेडिंग फोटो
x
वेब-सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ के ‘रॉबिन’ उर्फ प्रियांशु पेनयुली गर्लफ्रेंड वंदना जोशी संग शादी के बंधन में बंध गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक| वेब-सीरीज 'मिर्जापुर 2' के 'रॉबिन' उर्फ प्रियांशु पेनयुली गर्लफ्रेंड वंदना जोशी संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों गुरुवार को देहरादून में सात फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया पर प्रियांशु की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। फोटो में नए नवेले दूल्हा-दुल्हन अपने दोस्तों संग पोज दे रहे हैं। तस्वीर में वंदना जोशी पिंक कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं, वहीं प्रियांशु ने भी पिंक शेरवानी पहनी हुई है।


वहीं एक अन्य फोटो में वंदना, प्रियांशु को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रही हैं। 'मिर्जापुर-2' के 'रॉबिन' की वेडिंग फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। अब फैन्स को शादी की और तस्वीरों का इंतजार है। इसके पहले दोनों की मेहंदी, हल्दी और संगीत के फोटोज सामने आए थे। हाल ही में वंदना जोशी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने हाथों पर मेहंदी लगाई हुई थी और कैमरे में वह पोज देती नजर आ रही थीं।


प्रिंटेड लहंगा के साथ उन्होंने हैवी जूलरी कैरी की थी। वंदना ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, "और शुरुआत हो चुकी है, मेहंदी वाली रात।" प्रियांशु ने वंदना की फोटो पर कॉमेंट करते हुए लिखा था, "अच्छा, यह वक्त बहुत खूबसूरत है।" इसके साथ ही उन्होंने कई इमोजी बनाए थे।

Next Story